Bhopal News: घर के सामने पानी फेंकने को लेकर हुआ विवाद

Share

Bhopal News: पड़ोसन ने दांत से अंगूठे चबाकर कर दिया लहुलूहान, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
टीटी नगर थाना, जिला भोपाल— फाइल चित्र

भोपाल। घर के सामने पानी फेंकने को लेकर शुरु हुआ विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र की है। हमले में कॉल सेंटर में जॉब करने वाली महिला जख्मी है। पुलिस ने उसकी शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ प्रकरण

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार विवाद 2 मई की दोपहर लगभग दो बजे हुआ था। जिसकी शिकायत पूजा पाटिल (Pooja Patil) पति नीलेश पाटिल उम्र 24 साल ने थाने में दर्ज कराई है। वह टीटी नगर स्थित बाणगंगा में रहती है। पूजा पाटिल कॉल सेंटर में जॉब करती है। पूजा पाटिल के घर के पास आरोपी अनिता अहिरवार (Anita Ahirwar) रहती है। उसने घर के सामने पानी फेंक दिया। इस बात को लेकर बच्ची ने विरोध किया तो उस वक्त कहासुनी हुई थी। यह बात उसको पता चली तो वह अनीता अहिरवार के पास पहुंची। यहां हुई झड़प के बाद अनीता अहिरवार ने पूजा पाटिल का बाएं हाथ का अंगूठा दांत से काट दिया। इस मामले की जांच एसआई मुकेश कुमार (SI Mukesh Kumar)  कर रहे हैं। पुलिस ने 208/24 धारा 294/323/324/506 (गाली—गलौज, मारपीट, दांत से काटकर जख्मी करना और धमकाने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: नानी—नातिन के बीच विलेन बना मामा
Don`t copy text!