Bhopal Loot News: हार्डवेयर दुकान संचालक से सरेआम लूट

Share

Bhopal Loot News: बीच रास्ते में गाड़ी रोककर आरोपियों ने मारपीट करके छीने पैसे

Bhopal Loot News
फाइल फोटो — थाना बागसेवनिया, भोपाल

भोपाल। हार्डवेयर दुकान के एक संचालक को लूट लिया गया। वारदात को अंजाम देने के लिए उसे रास्ते में रोका भी गया। लूट की वारदात को मारपीट कर अंजाम दिया गया है। जिसमें पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। यह घटना भोपाल (Bhopal Loot News) शहर के बागसेवनिया थाना क्षेत्र की है। इस मामले के आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस चुप्पी साधे हुए हैं।

जांच अधिकारी को आरोपियों की नहीं थी जानकारी

बागसेवनिया थाना पुलिस के अनुसार 14—15 अक्टूबर की दरमियानी रात लगभग तीन बजे 707/22 धारा 394/294/323/34 (मारपीट कर लूटपाट, गाली—गलौज, मारपीट और एक से अधिक आरोपी का मामला) दर्ज किया गया है। यह घटना मनीष कुमार पिता वीरेन उम्र 38 साल के साथ हुई है। मनीष कुमार (Manish Kumar) बागसेवनिया इलाके रहते है। वे एक हार्डवेयर की दुकान के संचालक है। मनीष कुमार 13 अक्टूबर की रात उनकी कार से घर लौट रहे थे। इस दौरान कुछ आरोपियों ने उन्हें बीच रास्ते में रोका। कार से बाहर निकालकर उनसे गाली—गलौज करने लगे। मनीष कुमार के विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें मारना—पीटना शुरू कर दिया। मारपीट करके आरोपियों ने उनकी जेब में रखे लगभग 06 हजार रूपए छीन लिए। इस मामले की जांच एएसआई राम विलास महिपाल (ASI Ram Vilas Mahipal) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी अभी पहचाने नहीं गए हैं। जबकि पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी विशाल लोधी, चिंंकू, राज सेनी और चंग्गू हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Loot News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Station Mishap: फुट ओवर ब्रिज के रैम्प का हिस्सा टूटकर गिरा
Don`t copy text!