Bhopal News: छत के रास्ते घर में घुसा मनचला

Share

Bhopal News: बुरी नीयत से इस काम को करने के लिए उकसाया, विरोध करने पर दी धमकी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। लंबे समय से मनचले की हरकतों से परेशान शादीशुदा महिला ने पुलिस से मदद मांगी है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित परवलिया सड़क इलाके की है। आरोपी अपने हाथ काटकर जान देने की धमकी वह पीड़िता को देता था। एक दिन उसका साहस बढ़ा और वह महिला के घर ही घुस गया। जिसके बाद पीड़िता ने थाने में जाकर मुकदमा दर्ज कराया।

देवरानी को इशारा करके बोला बातचीत कराए

परवलिया सड़क थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 8 फरवरी की अपरान्ह चार बजे हुई थी। जिसकी रिपोर्ट 18/23 धारा 454/354/354—क/294/506 (दिनदहाड़े, घर में घुसकर छेड़छाड़, अश्लील कमेंट, गाली—गलौज और धमकाने का प्रकरण) दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी मोहित राठौर (Mohit Rathore) है। पीड़िता जिसकी उम्र 32 साल है उसने पुलिस को बताया कि वह उसको लंबे अरसे से परेशान कर रहा था। वह कई बार इशारा करके संबंध बनाने और बातचीत करने के लिए बोलता था। घटना वाले दिन वह अपने छत से पीड़िता की देवरानी को इशारा कर रहा था। उसका कहना था कि वह उससे एक बार अकेले में मिलना चाहता है। कुछ देर बाद आरोपी पीड़िता के छत के रास्ते घर के भीतर दाखिल हो गया। फिर उसने कमरे में घुसकर बुरी नीयत से दबोच लिया। वह उसको अपने हाथ—पैर काटकर आत्महत्या करने की धमकी भी दे रहा था। पीड़िता ने विरोध किया तो वह उसे गाली—गलौज करते हुए धमकाने लगा।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पत्नी के साथ विवाद के बाद पति ने आग लगाई
Don`t copy text!