Bhopal News: छत में खेल रही मासूम हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत 

Share

Bhopal News: हमीदिया अस्पताल में एक सप्ताह तक जीवन और मौत से संघर्ष करने के बाद त्यागे प्राण

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। घर की छत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसी बालिका की मौत हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की थी। हादसे के वक्त उसके साथ दूसरे बच्चे भी थे। उसी चीख—पुकार सुनकर बड़ों से उन्होंने मदद मांगी थी। उसे नाजुक हालत में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसका लगभग एक सप्ताह तक इलाज भी चला।

बुआ के घर गई थी आखिरी बार खेलने

गौतम नगर थाना पुलिस के अनुसार यह हादसा 1 फरवरी को हुआ था। घटना शारदा नगर स्थित नारियलखेड़ा इलाके में हुई थी। मौत की जानकारी 8 फरवरी की सुबह लगभग साढ़े दस बजे हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से डॉक्टर संजीव जैन ने दी थी। मृत इनाया पिता इंसाफ उम्र 10 साल है। उसके शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच एएसआई मकसूद खान (ASI Maksud Khan) कर रहे है। उन्होंने बताया कि इनाया (Inaya Khan) अपनी बुआ के घर खेल रही थी। तभी यह हादसा हुआ था। परिवार मूलत: विदिशा जिले के शेरपुरा का रहने वाला है। इनाया खान बुरी तरह से झुलसी थी। गौतम नगर पुलिस मर्ग 03/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जिसमें बिजली विभाग के बयान दर्ज करने के लिए थाने से नोटिस जारी किए जाएंगे।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बैरसिया में दलित महिला से दबंगों ने की ज्यादती
Don`t copy text!