Bhopal Theft Case: चोरों ने उड़ाया लाखों का माल पर पुलिस को ऐसा नहीं लगता

Share

Bhopal Theft Case: चौबीस घंटों में दर्ज हुए चोरी के तीन मुकदमे

Bhopal Theft Case
                             सांकेतिक चित्र

भोपाल। चोर माल उड़ाकर उसमें मौज (Bhopal Crime News) करते है। कितने का माल था और कितना मिला यह चोर या फरियादी को पता होता है। लेकिन, इन सबसे परे पुलिस को विचित्र ज्ञान का आभास होता है। वह किसी भी चोरी में माल हजारों में ही दर्ज (Theft Case FIR PS Piplani @ Awadhpuri) करती है। ताजा मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आया है। यहां तीन इलाकों में चोरी की वारदातें (Bhopal Theft Case) हुई। इन वारदातों में पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत हजार ही बताई। उसको संपत्ति ज्यादा की नजर ही नहीं आई।

सरकारी कर्मचारी के मकान को बनाया निशाना

अवधपुरी थाना पुलिस ने बताया अतुल कुमार गुप्ता (Atul Kumar Gupta) पिता मुरली मनोहर गुप्ता उम्र 30 साल निवासी वास्तु विहार कॉलोनी में रहते हैं। अतुल सरकारी दफ्तर में नौकरी करते है। रविवार को उन्हें पिता के निधंन का समाचार मिला था। वे परिवार समेत दिल्ली चले गए थे। मंगलवार रात आठ बजे परिवार वापस लौटा था। दरवाजे का ताला टूटा था और घर में सामान बिखरा पड़ा था। अतुल ने बताया लॉकर में 15 हजार रूपए थे। पुलिस ने बुधवार दोपहर 12:49 पर (धारा 457/380 रात में चोरी) का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बेटे को छोड़ने गए थे अहमदाबाद

पिपलानी पुलिस ने बताया ट्रेवल्स कारोबारी सुनील जोशी (Sunil Joshi) उम्र 56 साल पटेल नगर निवासी है। सुनील का बेटा आईसीआईसीआई बैंक में डिप्टी मैनेजर है। उसका ट्रांसफर अहमदाबाद हो गया था। उसको छोड़ने सुनील शुक्रवार शाम गए थे। पत्नी भरत नगर ससुराल चली गई थी। बुधवार लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। चोर घर से मंगलसूत्र, सोने के कड़े, टॉप्स, चांदी की बिछियां, पायल, मंदिर में रखी गणेश मुर्ती, पांच हजार ले गए। पुलिस ने (धारा 457/380 रात में चोरी) का मुकदमा दर्ज किया है। इधर, न्यू शिव नगर आनंद नगर निवासी शंकर पंचेशवर पिता हरिशंकर ने बताया चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। सोने का मंगलस़ूत्र, झूमकी, चांदी की करधोनी समेत 30 हजार का माल चोरी गया है। अवधपुरी थाना पुलिस ने बुधवार सुबह 10 बजे (धारा 457/380 रात में चोरी) का मुकदमा दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Gas Tragedy News: हम राष्ट्रभक्ति की बात करते हैं नोटिस नहीं दे पाए: गैस पीड़ित संगठन

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!