Bhopal Dowry Case: पत्नी को फायनेंसर समझकर की पति ने शादी

Share

Bhopal Dowry Case: प्रेम विवाह करने वाले व्यक्ति ने कारोबार शुरु करने के लिए मांगी ससुराल वालों से मोटी रकम

Bhopal Dowry Case
                             सांकेतिक चित्र

भोपाल। प्रेम भी भविष्य तय करने के लिए किया जाता है। यकीन नहीं होता है न आपको। लेकिन, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आई घटना (Bhopal Crime News) यही बताती है। एक व्यक्ति ने युवती को प्रेम के जाल में पहले फंसाया। उससे शादी भी की फिर बाद में बिजनेस शुरु करने के लिए मोटी रकम (Bhopal Crime Against Woman) मांग ली। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्रताड़ना (Bhopal Dowry Case) और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

दो साल पहले हुई थी शादी

गौतम नगर थाना पुलिस ने बताया 28 वर्षीय युवती ने बुधवार दोपहर ढाई बजे पति के खिलाफ प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। युवती शारदा नगर की रहने वाली है। शादी से पहले वह उमेर इकबाल (Umer Ekbal) से प्रेम करती (Love marring) थी। दोनों पक्षों की रजामंदी से 2018 में शादी हुई थी। इकबाल सेल्समैन का काम करता है। वह खुद का बिजनेस खोलना चाहता था। इसके लिए इकबाल ने तमाम जगह हाथ—पैर मारे। फिर उसको लगा कि यह काम उसकी पत्नी की मदद से हो सकता है। उसने पत्नी को मायके से पैसों लेकर आने का दबाव बनाना शुरु किया।

मना किया तो यह हुआ

युवती ने बताया इकबाल उसे आए दिन पैसों की मांग को लेकर परेशान करता था। परिजनों के समझाने के बाद भी इकबाल का मिजाज नहीं बदला। पत्नी के मना करने पर इकबाल उसे मायके छोड़ आता था। कई बार दोनों के बीच सुलह कराने की कोशिश भी हुई। लेकिन, उसके कोई सार्थक परिणाम नजर नहीं आए। नतीजतन पुलिस ने (धारा 498ए/3/4 प्रताड़ना और दहेज अधिनियम) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सिल्वर इन होटल मैनेजर का ट्रैक्टर चोरी
Don`t copy text!