Bhopal News: बाइक से गिरकर जख्मी युवक कोमा में गया

Share

Bhopal News: रत्नागिरी पेट्रोल पंप में काम करने वाले कर्मचारी का मामला, पिता ने डेढ़ महीने बाद थाने में दर्ज कराया मुकदमा

Bhopal News
थाना पिपलानी, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। तेज रफ्तार बाइक से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी है। यह दुर्घटना 6 मार्च की रात को हुई थी। जिसकी एफआईआर लगभग डेढ़ महीने बाद दर्ज की गई। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। जिस बाइक से दुर्घटना हुई उसके पीछे जख्मी युवक सवार था। जख्मी युवक एक पेट्रोल पंप में काम करता है। जख्मी युवक की हालत नाजुक है और वह अभी भी बातचीत करने की अवस्था में नहीं हैं। इसलिए उसके पिता ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

बाइक चलाने वाला भी गंभीर रूप से जख्मी

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार यह एफआईआर 26 अप्रैल को दर्ज की गई है। जिसकी शिकायत थाने में जगदीश राजपूत (Jagdish Rajput) पिता कंचन सिंह राजपूत उम्र 45 साल ने दर्ज कराई। वे भोपाल देहात क्षेत्र में स्थित गुनगा इलाके के ग्राम रोडिया के रहने वाले हैं। जगदीश राजपूत ने बताया कि हादसे में उनका बेटा शेर सिंह (Sher Singh) जख्मी है। वह रत्नागिरी पेट्रोल पंप (Ratnagiri Petrol Pump) पर काम करता है। घटना वाली रात वह बाइक एमपी-04-केएम-3399 पर सवार था। पुलिस ने इस मामले में 285/23 धारा 279/337 (लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने और जख्मी करने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। सड़क दुर्घटना आनंद नगर (Anand Nagar) के नजदीक तरूण पुष्कर (Tarun Pushkar) के नजदीक हुई थी। उसे पहले हमीदिया फिर वहां से गायत्री अस्पताल (Gaytri Hospital) में भर्ती कराया गया था। इसके अलावा उसका इलाज एम्स, अरनव और सिद्धांता अस्पताल में हो चुका है। दुर्घटना गन्ने की चरखी लगाने वाले आदित्य ने देखी थी। जहां दुर्घटना हुई थी वहां वह अपनी दुकान लगाता है। बाइक सड़क किनारे गड्ढे में असंतुलित होकर गिर गई थी। पुलिस बाइक चलाने वाले व्यक्ति को तलाश रही है। दुर्घटना में वह भी गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: ताना मारने से रोका तो घर में घुसकर पीटा
Don`t copy text!