Bhopal News: आग से झुलसी महिला ने दम तोड़ा 

Share

Bhopal News: घर पर दाल—बाटी बनाते वक्त कंडो में आग लगाने के लिए डाले केरोसिन से भभक गई थी आग

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। घर पर दाल—बाटी बनाते वक्त आग से झुलसी महिला की मौत हो गई। उसका डेढ़ महीनों तक अस्पताल में इलाज भी चला। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। पुलिसने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

पहले निजी फिर सरकारी अस्पताल में किया गया भर्ती

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार घटना 21 दिसंबर को हुई थी। उसे सबसे पहले पीपुल्स अस्पताल (People Hospital) ले जाया गया था। यहां इलाज के दौरान 01 फरवरी को उसकी मौत हो गई। मामले की जांच एएसआई राजेन्द्र सिंह सोलंकी (ASI Rajendra Singh Solanki) कर रहे हैं। उन्होंने बताया मृतका रामबाई जाटव (Ram Bai Jatav) पति मुन्नीलाल जाटव उम्र 38 साल है। वह निशातपुरा में शंकर नगर (Shankar Nagar) पलासी में रहती है। वह घर के आंगन में दाल—बाटी बनाने कंडो को जमा करने के बाद उसमें आग लगा रही थी। कंडो में आग न लगने पर रामबाई जाटव ने मिट्टी का तेल डाल दिया। इस कारण अचानक भभकी आग से वह बुरी तरह जल गई। हादसे में उसका चेहरा, छाती बुरी तरह से जल गया था। पीपुल्स अस्पताल से उसे 22 दिसंबर को हमीदिया अस्पताल भेजा गया था। निशातपुरा पुलिस मर्ग 06/24 दर्ज कर परिजनों के बयान दर्ज कर रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: आटो चालक पर उस्तरे से हमला
Don`t copy text!