Bhopal News: रेडियम कटर से किया जानलेवा हमला

Share

Bhopal News: होटल में साथ किराए से रहते हैं जख्मी और हमलावर, विवाद की वजह अभी नहीं हुई साफ

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। रेडियम कटर मारकर जानलेवा हमला किया गया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र की है। हमले में जख्मी और वारदात करने वाले दोनो मजदूर वर्ग से है। दोनों हनुमानगंज स्थित स्टार सिटी होटल में किराए से रहते हैं। विवाद के पीछे अभी तक कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है।

पेट और गले में कई जगह किए गए घातक वार

हनुमानगंज थाना पुलिस के अनुसार यह हमला भोपाल टॉकीज के नजदीक हुआ। जिसमें जख्मी जालम सिंह ठाकुर पिता कनीराम ठाकुर उम्र 35 साल है। वह घोड़ा नक्कास स्थित स्टार सिटी होटल (Styar City Hotel) में किराए से रहता है। मूलतः रायसेन (Raisen) निवासी जालम सिंह ठाकुर (Jalam Singh Thakur) बीडी लेने के लिए पान दुकान पर गया था। वह जिस होटल में रहता है वहां सुरेश पिता इमरतलाल उम्र 27 साल भी रहता है। आरोपी सुरेश है जो कि मूलतः विदिशा (Vidisha) का रहने वाला है। मामले की जांच कर रहे एसआई अरविंद सिंह जाट (SI Arvind Jaat) ने बताया कि दोनों के बीच पुरानी रंजिश है। यह किस बात को लेकर है अभी साफ नहीं हो सकी है। आरोपी ने जख्मी जालम सिंह ठाकुर के गले और पेट पर रेडियम कटर से कई वार किए हैं। उसे गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में 257/23 धारा 307/294/323 (जानलेवा हमला, गाली-गलौज और मारपीट) का प्रकरण दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: अंग्रेजी शराब दुकान के सामने मिला शव

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!