Bhopal News : सगाई टूटने से नाराज होकर की थी युवती ने खुदकुशी

Share

Bhopal News : होने वाले पति और उसकी मां ने चरित्र पर लगाए थे झूठे आरोप

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। आत्महत्या के एक मामले में जांच के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। यह घटना (Bhopal News) भोपाल सिटी के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। जिसमें जांच के बाद पुलिस ने मां-बेटे को आरोपी बनाया है। पुलिस का कहना है कि सगाई टूटने से नाराज होकर युवती ने आत्महत्या की थी। सगाई तोडऩे से पहले आरोपियों ने युवती के चरित्र पर झूठे और अर्नगल आरोप लगाकर उसको बदनाम किया था।

इस कारण की थी खुदकुशी

गौतम नगर थाना पुलिस के अनुसार आत्महत्या की घटना 12 जून को हुई थी। यह घटना ग्रीन पार्क कॉलोनी में हुई थी। आत्महत्या पायल तुलसानी पुत्री कमलेश तुलसानी उम्र 26 साल ने की थी। पुलिस ने इस मामले में मर्ग 13/22 दर्ज किया था। जिसकी जांच एसआई विजय भामरे (SI Vijay Bhamre) कर रहे थे। जांच के दौरान पता चला कि पायल तुलसानी (Payal Tulsani) की तन्य ममतानी के साथ सगाई तय हुई थी। उससे पहले वह रिश्ता टूट गया था। तन्य ममतानी (Tanya Mamtani)  एलएलबी का कोर्स कर रहा है। पुलिस ने इस मामले में तन्य ममतानी के अलावा उसकी मां किरण ममतानी (Kiran Mamtani) को भी आरोपी बनाया है। मां-बेटे ने रिश्ता यह बोलकर तोड़ दिया था कि पायल तुलसानी के किसी युवक से प्रेम संबंध हैं। इस बात से आहत होकर उसने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या की थी। पुलिस ने जांच के बाद 20 जून को 377/22 धारा 306/34 (आत्महत्या के लिए उकसाना और एक से अधिक आरोपी का मामला) दर्ज किया गया है।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: वृद्ध समेत दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!