Bhopal News: तेज रफ्तार बाइक ने पति—पत्नी को मारी टक्कर

Share

Bhopal News: महिला को अपोलो सेज अस्पताल में कराया गया भर्ती, बाइक सवार गाली—गलौज करने के बाद भागा

Bhopal News
कोलार थाना, जिला भोपाल—फाइल फोटो

भोपाल। तेज रफ्तार बाइक ने पति—पत्नी को टक्कर मारकर जख्मी कर दिया। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र में हुई थी। हादसे के बाद आरोपी गाली—गलौज करते हुए वहां से भाग गया। जख्मी महिला को अपोलो सेज अस्पताल (Apolo Sage Hospital) में भर्ती कराया गया है।

पल्सर बाइक पर सवार था आरोपी

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना 3 नवंबर की रात लगभग आठ बजे दानिश चौराहे के नजदीक हुई थी। यहां विजय सिंह पडेरिया (Vijay Singh Paderiya) पिता स्वर्गीय कमल सिंह पडेरिया उम्र 52 साल पत्नी सुषमा पडेरिया (Sushma Paderiya) के साथ आए थे। वे शाहपुरा स्थित सीगल आकृति ईको सिटी में रहते हैं। विजय सिंह पडेरिया कारोबार करते हैं। पति—पत्नी दिनेश बर्तन भंडार से निकलकर सड़क पार करके जा रहे थे। तभी पल्सर बाइक एमपी—09—क्यूवी—1055 पर सवार आया और उसने टक्कर मार दी। दुर्घटना में दंपति को चोट आई है। महिला को सिर पर गंभीर चोट है। पुलिस ने 916/23 धारा 279/337 (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने और जख्मी करने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suspicious Death Case: बाथरुम में हुई हैरान कर देने वाली युवती की मौत
Don`t copy text!