Bhopal News: बोलेरो ने एक्टिवा को मारी टक्कर

Share

Bhopal News: मोपेड चला रही खुशीलाल आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय की छात्रा और उसके पीछे बैठा व्यक्ति जख्मी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मोपेड सवार छात्रा समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मारी थी। यह सड़क हादसा भोपाल (Bhopal News) शहर के चूना भट्टी थाना क्षेत्र में हुआ। जख्मी छात्रा को बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बोलेरो चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

फोन लगाकर परिजनों को बुलाया

चूना भट्टी (Chunabhatti) थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना 2 जुलाई की दोपहर लगभग दो बजे कलियासोत डैम (Kaliyasot Dam) के नजदीक हुई थी। जख्मी छात्रा डॉक्टर भारती खुटे (Dr Bharti Khute) पिता पवन कुमार खुटे उम्र 27 साल है। वह टीटी नगर थाना क्षेत्र स्थित तुलसी नगर (Tulsi Nagar) में रहती है। डॉक्टर भारती खुटे पंडित खुशीलाल आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय (Pandit Khushilal Ayurvedic Medical College) से पढ़ाई कर रही है। मामले की जांच एएसआई आरपी भारती (ASI RP Bharti) कर रहे हैं। पुलिस ने बताया इस मामले में 158/23 धारा 279/337 (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने और जख्मी करने का प्रकरण) दर्ज किया गया है। जिसमें आरोपी वाहन एमपी—04—सीजेड—9727 के चालक को बनाया गया है। यह बोलेरो (Bolero) वाहन है जिसके मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है। जख्मी छात्रा मोपेड एमपी—04—एसजेड—0295 पर सवार थी। एक्टिवा को वह चला रही थी। उसके पीछे हेमंत सिंह (Hemant Singh) बैठा हुआ था। दोनों कैरवा डैम की तरफ जा रहे थे। छात्रा को दाहिने पैर, सीने और दाहिने हाथ की कोहनी में चोट आई। जबकि हेमंत सिंह को चेहरे और कमर में चोट लगी है। दुर्घटना के बाद छात्रा ने फोन करके पहले परिजनों को बुलाया था। जिसके बाद यह मामला बंसल अस्पताल (Bansal Hospital) के जरिए पुलिस थाने पहुंचा।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suspicious Death: सूबेदार का बेटा दौड़ते वक्त हुआ हादसे का शिकार
Don`t copy text!