Bhopal News: ट्रक की टक्कर से किसान जख्मी 

Share

Bhopal News: अनंतश्री अस्पताल में दूसरी बार भर्ती होने पहुंचा तो पुलिस के पास पहुंचा सड़क दुर्घटना का मामला

Bhopal News
दिए गए नंबर पर संपर्क करें।

भोपाल। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक किसान जख्मी हो गया। यह मामला पुलिस के पास तब पहुंचा जब वह दूसरी बार अस्पताल में भर्ती होने पहुंचा। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News)  शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र की है। ट्रक राजस्थान नंबर का है। जिसके खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

इस कारण पुलिस के पास नहीं पहुंच सकी थी जानकारी

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार अनंतश्री अस्पताल (Anantshri Hospital) से इस संबंध में जानकारी आई थी। जिस पर बयान दर्ज करने के बाद 150/23 धारा 279/337 (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने और जख्मी करने का प्रकरण) दर्ज कर लिया गया है। जख्मी महेंद्र सिंह ठाकुर (Mahendra Singh Thakur) पिता रंजीत सिंह ठाकुर उम्र 43 साल है। वह बिलखिरिया स्थित अमझरा गांव में रहता है। महेंद्र सिंह ठाकुर किसानी का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि उसे ट्रक (Truck) आरजे—47—जीए—5041 के चालक ने टक्कर मारी थी। यह हादसा 21 जुलाई की रात को हुआ था। उस वक्त वह बेसुध था और ग्रामीण उसे इलाज कराने अनंतश्री अस्पताल लेकर आए थे। वहां से डिस्चार्ज होकर वह घर चला गया था। घर जाकर उसकी दोबारा तबीयत बिगड़ी तो उसे फिर अनंतश्री अस्पताल लाया गया। यहां उसने सड़क दुर्घटना में चोटिल होने की जानकारी दी। घटना झागरिया गांव के कट पाइंट पर हुई थी। वह अपनी बाइक एमपी—04—क्यूएस—9773 पर सवार था। हादसे में उसे दाहिने पैर, जांघ और चेहरे पर चोट आई है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : चोरी हो तो लोहा, बरामद हो तो बन जाता है हीरा
Don`t copy text!