MP Ganjbasoda Accident: हादसे में 11 लोगों की मौत, 20 को सकुशल निकाला गया

Share

MP Ganjbasoda Accident: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर कई मंत्री ने रखी पूरे राहत कार्य पर नजर

MP Ganjbasoda Accident
गंजबसौदा में कुंए में फंसे लोगों को बाहर निकालने के अभियान को भोपाल स्थित मंत्रालय में बैठकर अफसरों ने ड्रोन की मदद से लाइव देखा

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज विदिशा जिले के गंजबसौदा (MP Ganjbasoda Accident) इलाके से मिल रही है। यहां एक बच्चे को कुंए में बचाने के दौरान जमीन धसकने से फंसे 31 लोगों में से 20 को जिंदा बचा लिया गया। जबकि 11 व्यक्तियों के शव निकाले गए। यह रेस्क्यू अभियान गुरुवार रात से शुरु हुआ था जो शुक्रवार रात तक चला। हादसे में तीन लोगों को गंभीर चोट आई है।

ट्रैक्टर से निकाल रहे थे

जानकारी के अनुसार यह घटना गंजबसौदा के नजदीक गांव में हुई थी। खबर फैली थी कि कुंए में बच्चा गिर गया है। जिसे बचाने के लिए लोग मुंडेर पर चढ़े थे। जिस पर जाली भी रखी थी। वह अधिक लोगों के चढ़ने की वजह से टूट गई। इस कारण कई लोग कुंए में समा गए। गांव वाले ट्रैक्टर की मदद से बच्चे को निकाल रहे थे। वह भी उसी कुंए में मिट्टी धसकने के साथ समा गया। देखते ही देखते 30 से अधिक लोगों की चीख—पुकार की खबर प्रशासन को मिल गई। उस वक्त मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का विदिशा में दौरा कार्यक्रम भी था। तुरंत प्रशासन सक्रिय हुआ और रेस्क्यू अभियान शुरु कर दिया गया।

घटिया जाली लगाने का आरोप

MP Ganjbasoda Accident
मंत्रालय, मध्यप्रदेश

रेस्क्यू अभियाने में एसडीआरएफ के अलावा एनडीआरएफ के एक्सपर्ट भी पहुंचे थे। कुंए के आस—पास कई जेसीबी मशीन से खुदाई कराकर लोगों को तलाशा गया। इसके अलावा गांव के हर घर का प्रशासन ने सर्वेक्षण भी कराया। जिसके बाद अभियान रोक दिया गया। हालांकि अभी भी क्राइम सीन को सुरक्षित रखा गया है। वहां किसी भी व्यक्ति के आने—जाने पर प्रतिबंध हैं। इस घटना का पता चलने पर वहां आस—पास दूसरे गांवों में रहने वाले रिश्तेदार भी पहुंच गए थे। इस पूरे रेस्क्यू अभियान की लाइव तस्वीरें भोपाल स्थित वल्लभ भवन में भी देखी जा रही थी। यहां से विशेषज्ञ मौके पर मौजूद टीम को सलाह भी दे रहे थे। इस मामले में यह भी आरोप लगा है कि कुंए की जाली हाल ही में सरकार ने लगाई है। जिसकी गुणवत्ता अच्छी नहीं होने की वजह से यह हादसा हुआ। इन आरोपों के बाद सरकार ने म​जिस्ट्रीयल जांच के भी आदेश दे दिए हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: प्रिंसीपल के ड्रायवर को झांसा देकर बैग ले भागे बदमाश

यह भी पढ़ें: पुलिस कह रही है महिला सड़क दुर्घटना में जख्मी हुई थी, परिवार का दावा है कि उसकी पुलिस ने ही हत्या की है

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Ganjbasoda Accident
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!