Bhopal News : बचपन में कलंकित रिश्ते का हो गया आभास

Share

Bhopal News : घर में सो रही 11 साल की बच्ची के साथ मौसेरे भाई ने किया बलात्कार का प्रयास

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। घर में सो रही एक मासूम से उसके मौसेरे भाई ने बलात्कार की कोशिश की। बच्ची को जब आरोपी के गंदे हाथों का अहसास हुआ तो वह जाग गई। यह पूरा मामला भोपाल सिटी (Bhopal News) के पिपलानी थाना क्षेत्र का है। मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

इस तरह से नाबालिग के पास पहुंचा

पिपलानी पुलिस ने बताया कि 11 वर्षीय किशोरी पांचवीं कक्षा की छात्रा है। घटना के वक्त किशोरी परिवार के साथ सो रही थी। मासूम के साथ उसके ही मौसेरे भाई ने सोते समय उसके प्रायवेट पार्ट पर बुरे इरादे से हाथ फेर रहा था। नींद से जागी तो नाबालिग को अटपटा अहसास हुआ। उसके कपड़े अस्त—व्यस्त नजर आए। वह पूरी तरह से होश में आ गई। नजदीक में उसका मौसेरा भाई था। वह छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ ज्यादती करने की कोशिश कर रहा था। उसके घर के पास ही उसकी मौसी का परिवार भी रहता है। मौसी के परिवार के लोगों का किशोरी के घर आना-जाना है। किशोरी ने शोर मचाया तो रिश्तेदार वहां से भाग गया। नाबालिग ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। किशोरी ने परिजनों के साथ थाने मे जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छेड़छाड़, बलात्कार की कोशिश और पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

यह भी पढ़ें:   Bhopal Fraud News: आयुर्वेदिक ईलाज के नाम पर 42 लाख रूपए की जालसाजी का खुलासा 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!