Bhopal Rape Case: जीजा ने किया नाबालिग साली से बलात्कार

Share

Bhopal Rape Case: छह साल से कर रहा था साली के साथ ज्यादती, आरोपी हुआ फरार

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal Rape Case) से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। इस मामले का आरोपी रिश्ते का जीजा है। वह छह साल से नाबालिग साली के साथ बलात्कार (Bhopal Minor Girl Rape Case) कर रहा था। आरोपी यह हरकत पत्नी के दफ्तर जाने के बाद करता था। इस मामले का भंड़ाफोड़ गौरवी संस्था की मदद से हुआ है। जीजा को जब इसकी भनक लगी तो वह फरार हो गया।

माता—पिता का हो चुका है निधन

टीटी नगर थाना पुलिस ने बताया 16 वर्षीय नाबालिग (TT Nagar Rape Case) थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पीड़िता के पिता मजदूरी करते थे। उसकी दो बेटियां हैं। बड़ी बहन की 12—13 साल पहले शादी हो चुकी थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे हैं। उसका पति मजदूरी करता है। वहीं बहन भी बंगलों पर काम करने जाती हैं। माता—पिता की मौत के वक्त पीड़िता की उम्र 10 साल थी। परिजनों के गुजरने के बाद नाबालिग की परवरिश को लेकर बड़ी बहन चिंता में थी। बड़ी बहन ने नाबालिग को अपने साथ रख लिया।

बचपन से कर रहा था खिलवाड़

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

पीड़िता ने बताया उसकी बड़ी बहन उसे 10 साल की उम्र में ससुराल लेकर आई थी। तब से नाबालिग दीदी—जीजा के साथ रहती है। बहन और जीजा काम पर चले जाते थे। तब नाबालिग उसकी बड़ी बहन के दोनों बच्चों को संभालती थी। उसी बीच जीजा की हैवानियत का शिकार नाबालिग (Bhopal Relative Rape Case) बन गई थी। उसने नाबालिग को डरा धमका कर उसके साथ बलात्कार को अंजाम दिया था। आरोपी जीजा मौका मिलने पर नाबालिग के साथ गलत काम करता था। वह पिछले छह साल से उसकी हैवानियत का शिकार होती आ रही थी। लेकिन, बहन की गृहस्थी और डर के कारण उसने किसी को जीजा की गंदी हरकतों की जानकारी नहीं दी थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सोती हुई नाबालिग के कमरे में घुसा मनचला

यह भी पढ़ें: इस हुस्न वाली लड़की ने कई दूल्हों के साथ पुलिस की बढ़ा रखी है मुसीबत, जानिए क्यों

गौरवी संस्था की मदद ली

पीड़िता ने बताया आरोपी उसके साथ पिछले छह साल से घिनौना काम कर रहा था। इसकी भनक उसकी बहन और रिश्तेदारों को कानों कान नहीं लगी। आरोपी की हैवानियत ने नाबालिग तंग आ गई थी। नाबालिग गौरवी संस्था (Bhopal Gauravi Sanstha) से मदद लेने पहुंच गई थी। वहां उसने उसके साथ हुई घटना की जानकारी दी। सोमवार रात आठ बजे टीटी नगर (Jija Ne Balatkar Kiya) थाना पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ धारा 376/376/2एन,3/4/5एल/6/9एन/10 (बलात्कार, कई बार बलात्कार और पोक्सो एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!