Bhopal Molestation Case: भाजपा नेता के घर किराए से रहने वाली महिला थाने पहुंची

Share

Bhopal Molestation Case:  दो देवरों के खिलाफ लगाए यह आरोप, परेशान होकर पति के साथ किराए से रह रही थी

Bhopal Molestation Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। भाजपा विधायक के मकान में किराए से रहने वाली एक महिला ने पुलिस से मदद मांगी है। उसका आरोप है कि उसके रिश्ते के देवर उस पर बुरी नजर रखते हैं। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Molestation Case) शहर के देहात इलाके की है। पुलिस ने पहले मामले को टालना चाहा। लेकिन, जब पता चला कि घर भाजपा विधायक का है तो एफआईआर दर्ज कर ली गई। पुलिस आरोपियों के गिरफ्तारी का प्रयास कर रही हैं।

खेती किसानी करता है परिवार

बैरसिया थाना पुलिस ने बताया 33 वर्षीय महिला ने बुधवार शाम साढ़े सात बजे दो आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दो देवर के खिलाफ धारा 354क/506/34 (छेड़छाड़, धमकाने और एक से अधिक आरोपी) का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी देवर महिला का सगा देवर हैं। जबकि दूसरा आरोपी दूर का रिश्तेदार है और वह भी देवर लगता है। महिला पति के साथ भाजपा नेता (Bhopal BJP Leader) के मकान में किराए से रह रही हैं। हालांकि थाना प्रभारी कैलाश नारायण (TI Kailash Narayan Bhardwaj) का कहना था कि यह पुलिस की जांच का विषय नहीं है। उन्होंने बताया महिला की शादी कुछ साल पहले हुई थी।

लंबे अरसे से कर रही थी सहन

महिला का देवर साथ में रहता है। देवर भाभी के बीच मां-बेटे का रिश्ता होता है। पीड़िता देवर को बेटे जैसा दुलार करती थी। लेकिन, इसी प्यार का देवर ने उल्टा मतलब लगाना शुरु कर दिया। पहले तो आरोपी ने भाभी से मजाक में उल्टी बात करना शुरु कर दी थी। उसकी उन हरकतों को पीड़िता लंबे समय से टालती आ रही थी। इस बात का कई बार महिला पति से भी जिक्र कर चुकी थी। पति भी भाई को समझा चुका था। लेकिन, आरोपी उसकी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। वह भाभी से संबंध बनाने तक बोल चुका था। उसका बोलना है वह उसके साथ अवैध संबंध बनाना चाहता है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: समझौते के लिए काजियात बुलाया, थमाया तीन तलाक का नोटिस

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की भोपाल पुलिस बिना एफआईआर गुपचुप तरीके से कर रही है तलाश, जानिए क्यों

देवर की हरकत पर रिश्तेदार ने दिया साथ

घटना वाली दोपहर पीड़िता घर में अकेली थी। आरोपी देवर और रोहित मीना उसके कमरे में जबरन घुस गए। दोनों की गलत इरादे देखकर पीड़िता ने शोर मचाना शुरु कर दिया। आसपास के लोगों के जमा होने पर दोनों आरोपी मौके से पीड़िता को धमकाते हुए भाग निकले। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में इलाके और आसपास बने घरों में दबिश दे रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!