Bhopal News: विवाहिता के साथ बलात्कार

Share

Bhopal News: शादी से पहले जीजा ने बनाए थे कई बार संबंध, शादी होने के बाद भी कर रहा था वही पुरानी डिमांड तो पति को बताई यह कहानी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। विवाहिता के साथ बलात्कार की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। आरोपों में जीजा फंसा है। पीड़िता का दावा है कि उसके जीजा ने शादी से पहले ही कई बार गलत काम कर लिया था। फिलहाल इस मामले का आरोपी फरार चल रहा है।

यह बोलकर कर रहा था परेशान

गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना पुलिस के अनुसार घटना 10 जुलाई 2021 से 14 अप्रैल 2024 तक के बीच अंजाम दी गई। जिसकी शिकायत 37 वर्षीय विवाहिता ने थाने में दर्ज कराई है। वह सैफिया कॉलेज (Safia College) के पास रहती है। पीड़ित ने बताया कि उसका जीजा शारदा नगर (Sharda Nagar) में रहता है। पीड़ित के साथ उसने शादी से पहले कई बार बलात्कार किया। वह किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 152/24 धारा 376—2—एन/506 (कई बार ज्यादती और धमकाने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी अंडे का ठेला लगाता है। पीड़िता रिपोर्ट दर्ज कराने का साहस पति के कारण कर सकी। क्योंकि आरोपी जीजा की तरफ से साली पर फिर से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला जा रहा था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Murder News: नाबालिग से छेड़छाड़ का विरोध करने पर हत्या
Don`t copy text!