Bhopal News: प्रताड़नाओं से तंग आकर नव विवाहिता पहुंची थाने 

Share

Bhopal News: दहेज में मांग रहे थे पांच लाख रुपए, शादी को हुए थे महज डेढ़ साल

Bhopal News
सांकेति​क चित्र

भोपाल। दहेज में पांच लाख रुपए के लिए ससुराल पक्ष के लोग नव विवाहिता को प्रताड़ित करते थे। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र का है। विवाहिता ने पति के अलावा सास और ननद के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है।

यह बोलकर पीटते थे आरोपी

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार मामला 14 अप्रैल को पुलिस ने घरेलू हिंसा और प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है। जिसकी शिकायत 32 वर्षीय नव विवाहिता ने दर्ज कराई है। पीड़िता मूलत: उज्जैन की रहने वाली है। फिलहाल अवधपुरी स्थित तुलसी विहार (Tulsi Vihar) के एक हॉस्टल में रहती है। पीड़ित की 12 जून 2022 को तुलसी विहार फेस—2 में रहने वाले पति से शादी हुई थी। शादी के बाद से पति, सास और ननद उससे पांच लाख रुपए की मांग करते थे। जिसको लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता था। पति प्रायवेट जॉब करता है। इस मामले की जांच प्रधान आरक्षक उर्मिला यादव (HC Urmila Yadav) कर रहीं हैं। पुलिस ने 87/24 धारा 498—ए/506/3/4 (प्रताड़ना, धमकाना और दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: नर्सिंग छात्र से तीन बदमाशों ने की मारपीट
Don`t copy text!