Pragya Thakur के खिलाफ सड़कों पर उतरी Congress, सांसदी निरस्त किए जाने की मांग

Share
  • Nathuram Godse को देशभक्त बताने का मामला, दो बार माफी मांग चुकी है प्रज्ञा ठाकुर
प्रज्ञा ठाकुर के विरोध में प्रदर्शन करते कार्यकर्ता

भोपाल। लोकसभा (Loksabha) में नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse) को देशभक्त बताने वाली बीजेपी सांसद प्रज्ञा ठाकुर (BJP MP Pragya Thakur) का विरोध जारी है। राजधानी भोपाल (Bhopal) से उनकी बर्खास्तगी की मांग उठ रही है। प्रज्ञा ठाकुर भोपाल से सांसद है, उनकी सदस्यता निरस्त किए जाने की मांग की जा रही है। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता सांसद प्रज्ञा ठाकुर का बंगला घेरने सड़कों पर उतरे। पुलिस ने बेरिकेट्स लगाकर कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश भी की।

बुधवार को लोकसभा में एसपीजी संशोधन विधेयक पर चर्चा हो रही थी। उसी वक्त प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे का हवाला एक ‘देशभक्त’ के तौर पर दिया। सदन में जब द्रमुक सदस्य ए राजा (A Raja) ने चर्चा में भाग लेते हुए नकारात्मक मानसिकता पर गोडसे का उदाहरण दिया तो प्रज्ञा खड़ी हो गई और कहा कि ‘देशभक्तों’ का उदाहरण मत दीजिए।

सांसद प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

YouTube video

मालेगांव बम ब्लास्ट की आरोपी प्रज्ञा ठाकुर के विरोध में प्रदर्शन करते हुए अभिनव बरोलिया ने कहा कि उनकी संसद सदस्यता निरस्त की जानी चाहिए। उन्होंने प्रज्ञा ठाकुर को आतंकी तक कह दिया। अभिनव ने राहुल गांधी के उस बयान को सही बताया, जिसमें गांधी ने भी प्रज्ञा ठाकुर को आतंकी कहा था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रज्ञा ठाकुर की वजह से भोपाल का नाम खराब हुआ है, बदनामी हो रही है। वो भोपाल का विकास नहीं विनाश कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रंजिश की तह में जाते तो कुछ पता चलता

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि प्रज्ञा ने विवादित बयान दिया हो। विवाद और कांडों से प्रज्ञा ठाकुर का पुराना नाता है। मालेगांव बम ब्लास्ट की आरोपी और जमानत पर रिहा प्रज्ञा ठाकुर पहले भी नाथूराम गोडसे को महान बता चुकी है। वहीं मुंबई हमले में शहीद हुए आईपीएस अधिकारी हेमंत करकरे (Hemant Karkare) के बार में भी विवादित बयान दे चुकी है।

Don`t copy text!