Bhopal News: सौलह साल की नाबालिग से मौसा ने की छेड़छाड़

Share

Bhopal News: बच्चे नहीं होने पर मौसी ने लिया था बचपन में उसको गोद

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज हनुमानगंज थाने से मिल रही है। यहां कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी उसका रिश्ते में मौसा है। मौसी को बच्चे नहीं हुए थे। इसलिए उसने उसको बचपन में गोद लिया था। मौसा—मौसी नाबालिग की परवरिश कर रहे थे।

मां—बाप को बताई थी पीड़ा

हनुमानगंज थाना पुलिस ने गुरूवार शाम चार बजे धारा 354/506/7/8 (छेड़छाड़, धमकाने और पोस्को एक्ट) का मामला दर्ज किया है। शिकायत 16 वर्षीय बच्ची ने दर्ज कराई है। इस मामले का आरोपी नाबालिग बच्ची का मौसा है। मौसी—मौसा के बच्चे नहीं है। पीड़िता तीन साल की उम्र से उनके साथ रहती है। मौसा शराब पीने का आदी है। वह झाडू बनाने का काम करता है। मौसी घरों में साफ—सफाई का काम करती है। आरोपी नशे में अक्सर छेड़खानी (Bhopal Minor Girl Bulling News) करता था। यह बात उसने मौसी को बताई थी। लेकिन, मौसी ने उसकी बात नहीं सुनी। आरोपी की हरकत से बच्ची डर से मौसी के आने तक घर के बाहर बैठ जाती थी। तंग आकर बच्ची उसके माता—पिता के घर चली गई थी। वहां बच्ची गुमसुम रहती थी। उदासी का कारण पूछा तो सच्चाई सामने आई। मौसी को फोन करने पर उसने कोई बात नहीं सुनी। तब मां—बेटी को लेकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस की सूचना मिलते ही आरोपी और उसकी पत्नी घर से गायब है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   IPL सट्टा खिलाते 4 गिरफ्तार, 63 लाख बरामद
Don`t copy text!