MP Crime News: झकझोर देने वाली रिश्तेदारों की घटनाएं

Share

MP Crime News: पति ने पत्नी का सिर काटकर भगवान को चढ़ाया, बेटे ने दिया पिता की करतूतों का सबूत

Betul Murder Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। रिश्तों को कलंकित करने वाली यह घटनाएं आपके शरीर में सिहरन पैदा (Bhopal Murder Case) कर देगी। यह घटनाएं पति—पत्नी और भाईयों से जुड़ी है। यह सारी घटनाएं मध्य प्रदेश के अलग—अलग जिलों से सामने आई है। एक घटना में पति ने पत्नी का सिर काटकर कुल देवी को समर्पित (MP Murder Case) कर दिया। सभी मामले हत्या से जुड़े हुए हैं।

अंध विश्वास में पत्नी का सिर काटा

पुलिस के अनुसार सिगंरौली जिले के बैढ़न थाना क्षेत्र स्थित बसौड़ा गांव में रहने वाली बिट्टी केवट (Bitti Kewat) पति ब्रजेश केवट (Brajesh Kewat) उम्र 39 साल रहती थी। बिट्टी का पति मजदूरी करता है। दोनों का एक 11 साल का बेटा सुरेश है। पति—पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना वाली रात भी दोनों का विवाद हुआ ब्रजेश ने घर में रखी कुल्हाड़ी से बिट्टी के गले में वार कर दिया। बिट्टी का सिर धड़ से अलग हो गया। सिर हाथों (Sigroli Wife Mouder) में लिए गांव में बने कुलदेवी के मंदिर में जाकर उसको चढ़ा दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जांच में घरेलू कलह की बात सामने आ रही है। बाकी आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले पर से पर्दा उठ सकेगा।

दिन दहाड़े हत्या

पुलिस के अनुसार बुधवार को देवास के मुखर्जी नगर कैफे हाउस के सामने आदर्श त्रिपाठी उर्फ सजल (Adarsh Tripathi @ Samar) का कुछ लोगों से विवाद हो गया। दूसरे दिन उन्हीं लोगों ने आदर्श पर चाकू से जानलेवा हमला (Devas Murder Case) कर दिया। वार कमर और सीने पर किया गया था। हमलावर मौके से भाग गए। घटना के बाद युवक को अस्पताल पहुंचा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हत्या में शामिल आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दस साल की बच्ची का दांत तोड़ा

सौतेली मां की हत्या

पुलिस ने अनुसार ताहिरा बी पति सलीम सिरोंज थाना क्षेत्र के अयोध्या बस्ती इलाके में रहने वाली थी। ताहिरा सलीम की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी के तीन बच्चे है। जिसमें से एक 18 वर्षीय बेटा इमरान है। इमरान सौतेली मां के आने से नाराज चल रहा था। घर में जमीनी विवाद चल रहा था। गुरूवार सुबह जमीन विवाद होने के कारण इमरान ने ताहिरा (Sironj Murder Case) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

दो भाईयों की मौत

हाटपीपल्या पुलिस ने बताया गांव देहरिया साहू में गुरूवार सुबह दो चचेरे भाईयों में किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। खेत में विवाद में दोनों ने दरांते और फावड़े से हमला कर दिया था। झगड़े में एक की मौत को गई थी। घटना के बाद दूसरे भाई ने घर में रखा कीटनाशक पीकर जान दे दी। मृतक प्रभूलाल पाटीदार 45 साल दूसरा संतोष पाटीदार 42 साल है। दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: प्रॉपर्टी डिस्प्यूट के कारण गोली मारी 

 

Don`t copy text!