Bhopal News: विधवा महिला से बलात्कार

Share

Bhopal News: तेरह साल पहले पति की हुई थी मौत, शादी करने का देता था आरोपी झांसा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। विधवा महिला से बलात्कार की एक घटना सामने आई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की है। पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर के बाद आरोपी को दबोच लिया गया है। आरोपी शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता था।

यह बता रही है पुलिस

जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार घटना 16 अप्रैल 2023 से 15 अप्रैल 2024 के बीच हुई है। जिसकी शिकायत 40 वर्षीय महिला ने थाने में दर्ज कराई है। पीड़िता के पति की 2011 में मौत हो गई थी। पीडित प्रायवेट कंपनी में जॉब करती है। उसकी नौकरी करने के दौरान आरोपी रविकांत सोनी (Ravikant Soni) से पहचान हुई थी। जिसके बाद आरोपी पीड़ित को शादी का झांसा देकर बलात्कार कर रहा था। अब आरोपी ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की जांच एसआई प्रियंका राय (SI Priyanka Rai) कर रही हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 144/24 धारा 376/376—2—एन/294/323/506 (बलात्कार, कई बार ज्यादती, गाली—गलौज, मारपीट और धमकाने का प्रकरण) दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   छह महीने के बच्चे से मुलाकात कर रहे पिता का वीडियो बनाने पर बवाल
Don`t copy text!