Bhopal News: शादीशुदा महिला से बलात्कार

Share

Bhopal News: झांसा देकर कोलार से सीहोर अगवा कर ले गया आरोपी हुआ गिरफ्तार

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शादीशुदा महिला से बलात्कार का एक मामला दर्ज किया गया है। यह घटना भोपाल सिटी के कोलार रोड थाना क्षेत्र की है। इस मामले के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। वह पीड़िता को झांसा देकर सीहोर ले गया था। दोनों एक—दूसरे को शादी होने से पहले जानते हैं।

इस कारण पहचानती है

कोलार थाना पुलिस के अनुसार 02 फरवरी की दोपहर लगभग ढ़ाई बजे 97/22 धारा 366/376/342/323/506 (झांसा देकर अगवा करना, बलात्कार, बंधक बनाना, मारपीट और धमकाने) का मामला दर्ज किया है। इसकी शिकायत 27 वर्षीय शादीशुदा महिला ने दर्ज कराई है। आरोपी काला पानी कजलीखेड़ा निवासी 32 वर्षीय नजीम खान (Nazeem Khan) है। वह पीड़िता को उसके मायके से जानता है। इसलिए दोनों के बीच बातचीत हुआ करती थी। पीड़िता को आरोपी बैरागढ़ चीचली इलाके से 31 जनवरी की रात आठ बजे ले गया था। उसको वह सीहोर स्थित रेहटी (Rehti Rape Case) के एक कमरे में ले गया। यहां उससे बंधक बनाकर उसके साथ ज्यादती की गई। विरोध करने पर उसको पीटा भी गया। पीड़िता को धमकाकर आरोपी ने उसके घर छोड़ दिया था। पुलिस ने नजीम खान को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: पुलिस कमिश्नर प्रणाली में क्या इन रसूखदार बिल्डर के खिलाफ जिनकी दर्जनों शिकायतें थाने में धूल खा रही है उसमें कार्रवाई होगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Political Drama: सरकार का सस्पेंस, कांग्रेस की कलह और भाजपा में भूचाल का भय
Don`t copy text!