Bhopal News: ऑटो मालिक ने दे रखी दी अपनी मुसीबत की चाबी

Share

Bhopal News: मालिक की बेटी से चाबी लेते वक्त हुए नैन मटक्का, फिर यह झांसा देकर उसकी इज्जत को कर दिया तार-तार

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। ऑटो मालिक ने उसको किराए पर दे रखा था। जिसके साथ यह करार हुआ वह उसकी चाबी लेने घर आता-जाता था। तभी उसकी मुलाकात मालिक की बेटी से हो गई। उसकी उस पर बुरी नजर थी। यह बात युवती के साथ-साथ पिता को भी नहीं थी। उसके इरादे तब सामने आए जब युवती रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर इलाके की है। आरोपी ड्रायवर शादी करने का झांसा देकर उसे नागपुर ले गया था। इस दौरान उसने कई बार उससे शारीरिक संबंध भी बनाए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे हुई गिरफ्तारी

गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार 26 सितंबर की शाम लगभग साढे़ सात बजे 214/22 धारा 376/376-2-एन/506 (बलात्कार, कई बार बलात्कार, और गाली-गलौज) का मामला दर्ज किया है। शिकायत 22 वर्षीय युवती ने दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार युवती के पिता ने आरोपी अब्बास नगर निवासी युसूफ(Yusuf)  को उनका ऑटो किराए पर चलाने दिया था। वह ऑटो की चाबी लेने घर आया-जाया करता था। इस दौरान दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई थी। जिसके बाद आरोपी ने उससे शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। पीड़िता के घर पर ही दोनों के बीच यह संबंध बने थे। यही नहीं शादी करने का बोलकर वह उसे नागपुर ले गया। यहां दोनों कई दिन तक साथ रूके थे। वहां से वापस आने के बाद आरोपी अपने वादे से मुकर गया। उसने युवती से शादी करने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद यह मामला थाने पंहुचा। थाना प्रभारी अरूण शर्मा (TI Arun Sharma) के अनुसार इस मामले का आरोपी युसुफ है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिला का सिर फोड़ा
Don`t copy text!