Political Joke: सरकार अपना और पराया की नीति पर काम कर रही 

Share

Political Joke: मंडल अध्यक्ष और भाजपा नेता की करतूतों पर खामोश, बाकी जगहों पर बुलडोजर पहुंचाकर कर रही उनका अतिक्रमण जमींदोज, विधायक के जन्मदिन का विज्ञापन जो उनके लिए मुश्किल खड़ी करेगा

Political Joke
सांकेतिक चित्र टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार पर इन दिनों अपना और पराया करने का आरोप लग रहा है। दरअसल, अशोका गार्डन थाने में आईटीआई काॅलेज छात्रा का एमएमएस बन गया था। जिसके आरोपी का घर निगम ने जमींदोज कर दिया था। वहीं अरेरा मंडल के अध्यक्ष मुकुल लोखंडे (Mukul Lokhande) मामले में भाजपा पार्टी (Political Joke) खामोश है। दरअसल, उन्होंने पत्नी के साथ बुरी तरह से मारपीट की थी। इसके बावजूद संगठन उनके खिलाफ कार्रवाई करने का साहस नहीं जुटा सका। ऐसा नहीं है कि यह पहला मामला है। इससे पहले टीटी नगर थाने में भी जबलपुर से आए शशिकांत सोनी पर बलात्कार का मामला दर्ज हुआ था। उसने जबलपुर की युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर कार में बलात्कार किया था।

दिग्गी से पार्टी ने किया किनारा

मध्यप्रदेश में जब-जब चुनाव हुए तब-तब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को प्रदेश से दूर रखा गया। दरअसल, सागर, छिंदवाड़ा समेत कई नगर पालिकाओं के चुनाव होने है। जिसके प्रचार के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ युद्ध स्तर पर मैदान पर डटे रहे। उन्होंने दिग्विजय सिंह की रैलियों में एंट्री नहीं होने दी। इससे पहले भी विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह से किनारा किया था। वे अक्सर अपने बयानों के चलते कांग्रेस को संकट में डालते रहे है। इसलिए एमपी कांग्रेस में उनको फ्रंट में रखने की बजाय लहर बनाने में मदद ली जाती रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में नर्मदा परिक्रमा करके उन्होंने माहौल बनाने का काम किया था। हालांकि मौजूदा परिदृश्य में यह बोलकर बचा जा रहा है कि वे राहुल गांधी की भारत जोड़ा यात्रा में व्यस्त है। इसलिए प्रदेश की राजनीति में वह समय नहीं दे पा रहे हैं।

विज्ञापनों से एक नेता को रखा गया दूर

Political Joke
सांकेतिक चित्र टीसीआई

पिछले दिनों भारतीय जनता पार्टी के एक नेता का जन्मदिन था। इस जन्मदिन की आड़ में उन्होंने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। इसके लिए उन्होंने जन्मदिन से पूर्व रैली के अलावा क्षेत्र के हर कोने में बैनर-पोस्टर का वाॅर किया। इतना ही नहीं इन विधायक महोदय ने कई समाचार पत्रों में भी विज्ञापन प्रकाशित किया। लेकिन, इन विज्ञापनों में केंद्रीय स्तर के एक नेता (Political Joke) की तस्वीर गायब थी। इस गायब तस्वीर को लेकर विधायक के चहेते गोला मारकर संगठन स्तर पर उनकी बातें पहुंचा रहे थे। जन्मदिन की आड़ में यह प्रदर्शन अगले साल होने वाले टिकट वितरण की दावेदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि उस वक्त पार्टी लगभग दावेदार का नाम तय कर देगी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: क्रेन की चपेट में आकर मौत

अपने प्रतिद्वंदी को अब निपटाया

छात्र जीवन में प्रदेश केे एक नेता कमजोर थे। उनके सामने एनएसयूआई के नेता ही भारी पड़ते थे। इसलिए वे अक्सर यहां-वहां होकर निकल जाया करते थे। लेकिन, भाग्य ने करवट बदली और कमजोर नेता प्रदेश के ताकतवर शख्स बन गए। पिछले दिनों छात्र जीवन के प्रतिद्वंदी रहे दूसरे नेता का उन्हें पता चला। वे तभी से मौका तलाश रहे थे। अब सरकारी सेवा में मौजूद उन महोदय को नेता जी ने लूप लाइन में डाल दिया। ऐसा करने के लिए उन्होंने मंच का भी इस्तेमाल किया। इस बात की जानकारी मौजूदा वक्त के नेता नहीं जानते। इसलिए वे नेता जी का इस बात को मास्टर स्ट्रोक बताकर प्रचारित कर रहे हैं। लेकिन, जो जानते हैं उन्हें पूरी हकीकत मालूम हैं।
Don`t copy text!