Bhopal News: सौतेले पिता ने किया तेरह साल की बेटी से बलात्कार

Share

Bhopal News: भाई ने रंगे हाथों आरोपी को पकड़ा, पत्नी थाने में बेटी को लेकर पहुंची

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। रिश्तों को कलंकित करने का एक मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र की है। आरोप सौतेले पिता पर लगा है। यह राज उजागर तब हुआ जब तेरह साल की पीड़िता के भाई ने दरिंदगी को होते हुए देख लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

भाई ने देखा तो आग बबूला होकर सौतेले पिता को पीटकर थाने ले गया

स्टेशन बजरिया थाना प्रभारी मेहताब सिंह (TI Mehtab Singh) ने बताया कि पीड़िता के वास्तविक पिता का लगभग 6 साल पहले निधन हो गया है। उसके बाद उसकी मां आरोपी के साथ लिव इन में रहने लगी थी। आरोपी सौतेला पिता मजदूर है। नाबालिग बड़े भाई के साथ रहती है। यह घटना 15 मई को हुई थी। उस वक्त पीड़िता की मां और उसका बड़ा भाई घर पर नहीं थे। तब उसके सौतेले पिता ने डरा—धमकाकर उसके साथ बलात्कार किया। उसके बाद वह कई बार ऐसा करता रहा। वह उसके भाई और मां को जान से मारने की धमकी देकर ऐसा करता था। उसके बाद उसने कई बार नाबालिग के साथ ज्यादती की। उसका भाई 19 मई को घर आया तो सौतेला पिता मासूम बहन के साथ गलत तरीके से सोया मिला। सौतेले पिता को थप्पड़ मारा। इसके बाद मां जो घरों में काम करती है। उसको घटना की जानकारी दी। पीड़िता अभी छठवीं क्लास में पढती है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने 115/23 धारा 376/366/323/506/5lj (ज्यादती, झांसा देकर गंदी हरकत, मारपीट, धमकाना और पास्को एक्ट) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत 
Don`t copy text!