Bhopal News: शादी में बनकर जाता था मेहमान, होते थे उसके यह बुरे इरादे

Share

Bhopal News: शादी का झांसा देकर युवती से बनाए थे शारीरिक संबंध, मोबाइल में छुपे हैं कई राज, रिश्तों को ठुकराकर बदनाम करने की देने लगा धमकियां

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। शादी में एक व्यक्ति मेहमान बनकर जाता था। लेकिन, उसकी निगाह उन भोली युवतियों पर होती थी जिनको फंसाकर वह शारीरिक शोषण कर सके। इस बात का खुलासा एक गिरफ्तार आरोपी ने किया है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) सिटी के हनुमानगंज थाना क्षेत्र का है। इससे पहले पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और धमकाने का मुकदमा दर्ज किया था।

चौबीस घंटे के भीतर दबोचा

हनुमानगंज थाना पुलिस के अनुसार 5 जून को 428/22 धारा 376/506 (बलात्कार और धमकाने) का मामला दर्ज किया है। इस मामले का आरोपी माज कुरैशी उर्फ भूरा पिता कमर कुरैशी उम्र 22 साल है। वह तलैया स्थित इस्लामपुरा इलाके में रहता है। आरोपी का मोबाइल जब्त किया गया है। उसने पूछताछ में बताया कि पीड़िता से उसकी मुलाकात शादी में हुई थी। वह ऐसा पहले भी दूसरी शादी में कर चुका है। वहां जाकर वह लड़कियों को झांसे में लेकर उनसे मेलजोल बढ़ाता था। आरोपी माज कुरैशी (Maaz Quereshi) ने ऐसा कितनी लड़कियों के साथ किया है। यह अभी पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके दावा किया है कि गिरफ्तारी चौबीस घंटे के भीतर की है।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Road Mishap: दुर्घटना के बाद बिना बताए जख्मी को परिजन ले गए
Don`t copy text!