Bhopal News: सड़क हादसे के कारण लगाई फांसी

Share

Bhopal News: पांच साल के बच्चे को भी नहीं हुआ यकीन कि वह दे रहा है मौत के लिए सामान

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) राती​बड़ इलाके से मिल रही है। यहां एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी (Bhopal Young Boy Suicide) की है। वह सड़क हादसे में जख्मी होने के बाद शरीर के अंग को काटे (Bhopal Accident Case) जाने से परेशान चल रहा था। उसने आत्महत्या के लिए जो योजना बनाई उसमें एक बच्चे से मदद ली थी। उसकी मौत के बाद यह राज उजागर हुआ। पुलिस ने शव पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है।

कुछ देर पुलिस को भी यकीन नहीं हुआ

रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार 28 सितंबर की दोपहर लगभग एक बजे एक व्यक्ति के मौत की सूचना मिली थी। यह जानकारी ग्राम आमला निवासी प्रेम सिंह सोलंकी ने दी थी। रातीबड़ पुलिस मर्ग 46/21 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। प्रेम सिंह सोलंकी ने पुलिस को बताया कि ज्ञान सिंह (Gyan Singh) पिता गोमता सिंह उम्र 22 साल ने फांसी लगाई थी। ज्ञान सिंह का पिछले साल सड़क हादसे में जख्मी हुआ था। जिसमें उसके दोनों पैर काटने पड़े थे। इस कारण वह दैनिक काम में उसको परेशानी महसूस होती थी। सूचना देने वाला प्रेम सिंह सोलंकी उसका छोटा भाई है। हालांकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। लोहे के एंगल को पकड़कर लकड़ी के जरिए रस्सी उसने बांधी थी। यह लकड़ी ज्ञान सिंह ने पांच साल के बच्चे से मंगाई थी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:   Bhopal Rape Case: बलात्कार की एफआईआर टीआई ने भेजी एसपी को, जानिए क्यों
Don`t copy text!