Bhopal News: पर्वत पर मूर्ति के विरोध की अनुमति निरस्त

Share

Bhopal News: एक हजार से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपने की थी तैयारी, निरस्त के बावजूद धरना देगी संस्था

Bhopal News
भरोसा कायम रखने वाली वेबसाइट

भोपाल। अब तक आपने व्यक्तिगत मांग के लिए धरना—प्रदर्शन के समाचार सुने होंगे। लेकिन, मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) में प्रकृति की रक्षा के लिए प्रदर्शन किया जा रहा है। यह ओंकारेश्वर पर्वत श्रृंखला बचाने के लिए हो रहा है। इससे पहले एक हजार से अधिक नागरिकों ने विरोध जताने हस्ताक्षर भी किए हैं। यह ज्ञापन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा जाएगा। हालांकि इस आंदोलन पर राजनीति शुरु हो गई है। दरअसल, ओंकारेश्वर पर्वत श्रृंखला में जगदगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा लग रही हैं। इस कारण पर्यावरण में उसके विपरीत प्रभाव होंगे। यह बोलकर विरोध किया जा रहा है। पहले प्रशासन ने प्रदर्शन की अनुमति दे दी थी। लेकिन, आचार संहिता का हवाला देकर अनुमति निरस्त कर दी है।

नियमों के खिलाफ लगाई जा रही मूर्ति

यह जानकारी देते हुए मनीष काले (Manish Kale) ने बताया कि हमारी तरफ से आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम 7 जून की सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि अनुमति निरस्त करने को लेकर हमारी तरफ से विधिक राय भी ली जा रही हैं। हमारा आंदोलन राजनीति से प्रेरित नहीं हैं। यह पर्यावरण हित को लेकर की जा रही मुहिम हैं। जिसको सरकार अपने पुलिस पॉवर के दम पर रोकना चाह रही हैं। इस आंदोलन को लेकर जारी प्रेस​ विज्ञप्ति में बताया गया कि ओंकारेश्वर पर्वत की रक्षा के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पर्वत पर पेड़ों की कटाई और तोड़फोड़ की जा रही है। इसके अलावा नर्मदा नदी के प्रवाह को भी रोका गया है। विरोध प्रदर्शन भारत हित रक्षा (Bharat Hit Raksha) की तरफ से आयोजित किया गया है। ओंकारेश्वर में पैदल परिक्रमा की जाती है। इसलिए मूर्ति को अन्य स्थान पर लगाने की मांग संस्था की तरफ से की जा रही है। संस्था का दावा है कि पर्वत के नीचे पवित्र ज्योर्तिलिंग हैं। यहां आदि शंकराचार्य महाराज के गुरु गोविंदपाद की तपोभूमि भी है।

यह भी पढ़ें:   Wild Animal Smuggler : वह खूंखार जानवर जिसके चमड़े की मदद से मनाई जाती है लक्ष्मी

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!