Bhopal News: राजश्री गुटखा कर्मचारी के सीने में चाकू मारा 

Share

Bhopal News: हमीदिया अस्पताल से डिस्चार्ज कराने के बाद आरआर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया, पु​रानी रंजिश के चलते किया गया हमला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजश्री गुटखा फैक्ट्री के एक कर्मचारी पर जानलेवा हमला कर दिया गया। हमलावरों की संख्या तीन हैं। जिन्होंने पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया है। यह घटना भोपाल(Bhopal News)  शहर के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र की हैं। जख्मी को पहले हमीदिया फिर वहां से परिजन आरआर अस्पताल में ले गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

अस्पताल से अस्पताल भटकते रही पुलिस

स्टेशन बजरिया (Station Bajariya) थाना पुलिस के अनुसार यह विवाद 4 फरवरी की रात दस बजे हुई थी। हमले में बुरी तरह से जख्मी रोशन कोरी (Roshan Kori) पिता दीनदयाल कोरी उम्र 21 साल है। वह स्टेशन बजरिया स्थित चांदबड में रहता है। रोशन कोरी राजश्री (Raj Shree) फैक्ट्री में साफ सफाई का काम करता हैं। उसको मां रेखा कोरी (Rekha Kori) ने दुकान से अंडे लेने के लिए भेजा था। तभी राजू की दुकान के पास देवेन्द्र जाटव, अभिषेक जाटव और राजू बसंता मिल गए। तीनों आरोपियों से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। अभिषेक जाटव (Abhishek Jatav) और राजू बसंता (Raju Basanta) ने रोशन कोरी को पीटना शुरु कर दिया। इसी दौरान देवेन्द्र जाटव ने छुरी निकालकर उसके चेहरे पर मारना चाहा। जिससे बचने के लिए चेहरा मोड़ा तो वह छुरी उसके सीने पर जा लगी। डॉक्टरों का कहना है कि यह इधर—उधर लगती तो उसकी जान जा सकती थी। उसे जख्मी हालत में हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया। यहां से थाना पुलिस को सूचना दी गई। वहां पुलिस पहुंची तो जख्मी को उसके परिजन ऐशबाग स्थित आरआर अस्पताल (RR Hospital) ले जा चुके थे। जख्मी अभी भी आईसीयू वार्ड में भर्ती है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 23/24 धारा 294/323/324/308/506/34/ (गाली—गलौज, मारपीट, धारदार हथियार से हमला, हत्या का प्रयास, जान से मारने की धमकी और एक से अधिक आरोपी का मुकदमा) दर्ज किया है। मामले की जांच एएसआई उमेश मिश्रा (ASI Umesh Mishra) करने पहुंचे थे। जिन्हें अस्पताल में परिजन नहीं मिले थे।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Cabinet Briefing News: चुनाव में जाने से पहले यूपी से शायद एमपी ने लिया सबक
Don`t copy text!