Bhopal News: निगम कर्मचारी को उसके पत्नी और बेटे ने पीटा

Share

Bhopal News: नशा करके पत्नी और बेटे करते थे कलह, घर छोड़कर फुटपाथ पर सोने आ गई थी पत्नी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। घरेलू कलह से तंग आकर पत्नी ने पति को पीट दिया। इसमें उसके बेटे ने भी मां का साथ दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यहां आई थी जख्मी को चोट

जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार पीड़ित 44 वर्षीय है। वह नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। वह खटलापुरा (Khatlapura) के नजदीक रहता है। उसका आरोप है कि पत्नी और बेटा शराब पीकर उसे पीटते हैं। इसी बात को लेकर 16 अगस्त की रात को भी घर में कलह हुई थी। जिसके बाद पत्नी नाराज होकर घर से चली गई थी। वह मंदिर के नजदीक फुटपाथ पर मिली थी। पति उसे अपने साथ घर ले गया। घर जाकर पत्नी और बेटे ने पति के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद यह मामला पुलिस थाने पहुंचा। पुलिस ने 415/23 धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का मामला) दर्ज कर लिया गया है। आरोपी बेटे ने डंडे से पिता के सिर पर गंभीर वार किया। वहीं पत्नी ने किसी धारदार हथियार से सिर और हाथ में मार दिया। वह खून से लथपथ हालत में थाने पहुंचा था। जिसको देखकर उसे पहले हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) भेजा गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation: छात्रा को छेड़ा, शिकायत करने पर धमकी
Don`t copy text!