The TIT College Story: भोपाल पुलिस का इंटेलीजेंस फेल, सड़क से लेकर कोर्ट तक संग्राम की नहीं लग सकी भनक

Share

The TIT College Story: पुलिस की भगवा पहनाकर आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की रणनीति विफल, वकीलों के हमले में आरोपियों के साथ—साथ बीच—बचाव में पुलिस कर्मचारी जख्मी, बागसेवनिया के बाद अशोका गार्डन पुलिस ने एक आरोपी को पूछताछ के लिया रिमांड पर लिया, दूसरे आरोपी से अभी भी बागसेवनिया थाना पुलिस कर रही पूछताछ, दो आरोपियों को जेल भेजा गया

The TIT College Story
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। रेप, गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में दर्ज बहुचर्चित द टीआईटी कॉलेज स्टोरी में भोपाल (The TIT College Story) शहर के फिर पुलिस अधिकारियों की नाकाम रणनीति उनके लिए ही सिरदर्द बन गई। थाने से लेकर भोपाल अदालत में संग्राम होता रहा। पुलिस ने हस्तक्षेप करना चाहा तो कर्मचारी जख्मी हो गए। वहीं बागसेवनिया थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को सोमवार दोपहर अदालत में पेश किया। वहां से पूछताछ के लिए अशोका गार्डन थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को रिमांड पर लिया है। जबकि चौथे आरोपी को बागसेवनिया थाना पुलिस 29 अप्रैल की दोपहर अदालत में पेश करके रिमांड पर लेगी।

यह है वह घटनाक्रम जिसके कारण पुलिस की किरकिरी हुई

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस की टीम गिरफ्तार चार आरोपियों को उनके ठिकानों पर सर्चिंग कराने ले गई। इस दौरान उनका सड़क पर जुलूस भी निकाला गया। आरोपियों से उठक—बैठक भी सड़कों पर लगाई गई। ऐसा करने के बाद गिरफ्तार तीन आरोपी फरहान (Farhan) , उसके भांजे साद (Saad) और साहिल (Sahil) को जेपी अस्पताल (JP Hospital) में मेडिकल के लिए ले जाया गया। इस बात की भनक संस्कृति बचाओ मंच को लग गई। जिन्होंने वहां पहुंचकर आरोपियों को घेर लिया। जमकर नारेबाजी होने लगी। आरोपियों की जान को खतरा देखते हुए उल्टे पैर पुलिस लौट गई। इसके बाद तीनों आरोपियों को कोर्ट रुम में ले जाया गया। ऐसा करते वक्त पुलिस ने आरोपियों को भगवा वस्त्र पहना दिए। यह देखकर वहां वकीलों के एक गुट ने जमकर नारेबाजी की और फरहान पर टूट पड़े। चारों आरोपियों को भोपाल कोर्ट (Bhopal Court) में स्थित हवालात में ले जाया गया। यहां अशोका गार्डन (Ashoka Garden) पुलिस ने अपने यहां दर्ज प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों में से सैयद अली (Saiyed Ali) को रिमांड पर लिया। उसे 03 मई तक रिमांड पर लिया गया है। वहीं बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस ने अपने यहां दर्ज चौथे प्रकरण में पूछताछ के लिए दो दिन की रिमांड पर लिया। बाकी शेष आरोपियों साहिल पन्ना (Sahil Panna) और साद को जेल दाखिल करने के आदेश दे दिए। साद और साहिल को जेल ले जाना था। इसलिए देर शाम तक वाहन का इंतजार किया जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों की हवालात में वकीलों का एक समूह भीतर चला गया। उसने साद अली को जमकर पीटा। बताया जाता है कि उस पर मिर्च स्प्रे भी डाला गया था। ऐसा करने वाली भीड़ को रोकने के दौरान एक पुलिस कर्मचारी बुरी तरह से जख्मी हो गया।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Suspicious Death: बस स्टेंड पर मिली वृद्ध की लाश

परिवार की भूमिका की चल रही जांच

The TIT College Story
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

सोमवार तड़के साहिल अली उर्फ पन्ना को बागसेवनिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसे पिपलानी (Piplani) इलाके के निजामुद्दीन कॉलोनी (Nizamuddin Colony) से अशोका गार्डन पुलिस की मदद से पकड़ा गया। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया। इस कारण वह गिरकर घायल हो गया। इसमें उसका दाहिना पैर फ्रैक्चर हो गया। दूसरा मुख्य आरोपी साहिल अली उर्फ पन्ना है। उसने बीते डेढ़ साल में दो अलग-अलग ठिकानों पर डांस कोंचिग चलाई है। ओल्ड सुभाष नगर (Subhash Nagar) में डिलाइट (Delight ) नाम से उसकी डांस कोचिंग थी। इसे वह आलम खान (Alam Khan) के किराए के घर में संचालित कर रहा था। इसके लिए वह दस हजार रुपए मासिक किराए का भुगतान भी करता था। इसे भी उसने चार माह पहलेे बंद कर दिया था। वह अपनी कोचिंग में सिर्फ हिंदू लड़कियों को ही प्रवेश देता था। इसके बाद उन्हें लव जिहाद का शिकार बनाकर दुष्कर्म जैसा घिनौना कृत्य करता था। अली ने बीते साल जून में एक बार नाबालिग छात्रा से अपने ही घर में उस समय दुष्कृत्य किया जब उसकी मां और बड़ा भाई घर में थे। हालांकि देर रात का समय होने से वे दोनों सो रहे थे। सुबह होने पर अली ने पीड़ि़ता को उसके घर छोड़ा था। इससे माना जा रहा है कि उसके परिजनों को भी मामले की जानकारी रही होगी। इसकी वजह से पुलिस अब उसके अलावा फरहान के परिवारों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस को यह बात भी पता चल रही है कि फरहान की बड़ी बहन को मामले की पूरी जानकारी थी और वह पीड़ि़ताओं को भाई से संबध बनाने के लिए प्रेरित करती थी। अली ने अपने आई-फोन का डाटा डिलीट कर दिया है। इस कारण फोन को फोरेंसिक लैब भेजने की तैयारी की जा रही है। वीडियो (Video) बनाकर ब्लैक मैलिंग का तरीका उसने फरहान से सीखा था। फरहान कॉलेज में उसका सीनियर था और वहां दोस्तों को गांजा खपाने का काम भी करता था।

हामिद की मौत डायरी खोलने की तैयारी

सनसनीखेज मामले में गुपचुप रुप से केन्द्रीय गुप्तचर एजेंसी भी सक्रिय हो गई है। उसकी एक टीम पुलिस (The TIT College Story) की जगह मैदानी स्तर पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर रही है। मामले में पीएमओ (PMO) ने आईबी (IB) से पूरी रिपोर्ट मांगी है। वहीं इसी मामले के एक आरोपी हामिद (Hamid) ने 23 दिसंबर, 2024 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मौत की वह डायरी फिर खंगाली जा रही है। इसकी जांच ऐशबाग थाना पुलिस कर रही थी। उस वक्त सट्टा खेलने की लत के चलते हुए कर्ज के कारण खुदकुशी की बात सामने आई थी। अभी इस प्रकरण में टीआईटी कॉलेज (TIT College) के नजदीक एक फार्म हाउस में संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की बात सामने आई है। उस मामले में भी एक गुप्त जांच चल रही है। वह किस व्यक्ति का है यह बात सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दस साल की लड़की के साथ 65 साल के वृद्ध ने किया बलात्कार

तीन एसआईटी कर रही मामले की जांच

इस सनसनीखेज कांड की रिपोर्टिंग होने के बाद सोशल मीडिया में जमकर लोगों का आक्रोश फूट रहा था। इसके बावजूद भोपाल पुलिस को लोकल इंटेलीजेंस उस गुस्से को भांपने में नाकाम रहा। द टीआईटी कॉलेज स्टोरी के मामले में अभी तक बागसेवनिया, अशोका गार्डन और जहांगीराबाद थाना पुलिस ने चार प्रकरण दर्ज किए हैं। इसमें अभी तक सात आरोपी बनाए गए हैं। जिसमें से चार आरोपियों को पुलिस दबोच चुकी है। वहीं दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। जबकि सातवें आरोपी ने खुदकुशी कर ली है। पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती उन पीड़िताओं को मनाने की है जो आरोपियों की दहशत के चलते सामने आने को तैयार नहीं है। यदि पुलिस के अधिकारी पीड़िताओं का भरोसा जीतने में कामयाब हुए तो एफआईआर की संख्या बढ़ सकती है। इस पूरे मामले में पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र (CP Harinarayan Chari Mishra) ने तीन राजपत्रित पुलिस अधिकारियों की अलग—अलग एसआईटी बनाई है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

The TIT College Story
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!