ABVP News: युवा मोर्चा अटल और विवेकानंद की जयंती

Share

ABVP News:प्रदेश अध्यक्ष ने दी सुशासन दिवस और युवा दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी

ABVP News
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते वैभव पवार। भाजपा कार्यालय से जारी फाइल फोटो।

भोपाल। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी ने देश को सुशासन और विकास की सौगातें दी है। वहीं युवाओं के आदर्श स्वामी विवेकानंद ने उनको जगाने का काम किया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (ABVP News) इन दोनों महापुरुषों के जन्मदिवस प्रदेश भर में मनाएगा। यह बात भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष वैभव पवार ने बताई।

5 किलो मीटर लंबी मैराथन

वैभव पवार (Vaibhav Pavar) ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी के पहल में कई योजनाओं, विकास परियोजनाओं, उनके प्रभावों और उसके परिणामों की जानकारी युवाओं तक पहुंचाने प्रदेश के संभाग मुख्यालयों पर सेमिनार आयोजित होंगे। इसके अलावा अटलजी के जीवन पर केंद्रित प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी, 2022 को 5 किलो मीटर लंबी मैराथन होगी। इस दिन स्वामी​ विवेकानंद जयंती है। विवेकानंद ने शिकागो से लौटने के बाद देश के युवाओं को जागृत करने के लिए पूरे देश में यात्राएं की थीं। इस दौरान स्वामी जी मध्यप्रदेश भी आए थे। उनकी इन यात्राओं की स्मृति में युवा मोर्चा प्रदेश के विभिन्न शहरों में 12 से 21 जनवरी तक युवा सम्मेलनों का आयोजन करेगा। इन सम्मेलनों में प्रदेश के युवाओं, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ केंद्रीय संगठन के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

ABVP News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: युवती समेत दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Don`t copy text!