Bhopal Molestation Case: पत्नी से बदला लेने पति ने वायरल कर दी ऐसी तस्वीर

Share

Bhopal Molestation Case:पत्नी की शिकायत पर दर्ज हुआ पति के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा

Bhopal Molestation Case
सांके​तिक चित्र

भोपाल। हर दंपत्ति के बीच कभी मधूर तो कभी मन—मुटाव रहना आम बात हैं। लेकिन, मन—मुटाव रंजिश में तब्दील हो जाए तो उसके परिणाम बुरे हो सकते हैं। आप यकीन नहीं करेंगे पर यह बिलकुल सच है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Molestation Case) के देहात क्षेत्र की हैं। यह मामला तमाम कानूनी बंदिशों के चलते सुर्खियां नहीं बटोर सका। आरोपी पति है जिसके खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है।

दो साल पहले हुई थी शादी

रातीबड़ थाना पुलिस ने बताया 24 वर्षीय महिला ने रविवार दोपहर एक बजे आरोपी पति के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ धारा 354ग (अश्लील तस्वीरें वायरल करने) का मामला दर्ज कर लिया हैं। जांच अधिकारी एसआई स्वरूप सिंह (SI Swarup Singh) ने बताया पीड़िता थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। उसकी शादी 2018 में शाजापुर (Shajapur) में हुई थी। आरोपी पति कंबल बेचने का काम करता हैं। दोनों की नौ महीने की बेटी हैं। आवेश में आकर दो महीने पहले अरोपी पति ने पत्नी की कुछ अश्लील फोटो देवर के व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दी थी।

भाई के उड़ गए थे होश

जांच अधिकारी ने बताया बहन की अश्लील तस्वीरें देखते ही भाई के होश उड़ गए थे। साले ने जीजा से तस्वीरे हटानें को बोला था। आरोपी ने फोटो हटाने से इंकार कर दिया। बात इतनी बिगड़ गई की दोनों परिवारों के बीच दरार आ गई। पीड़िता का परिवार पिछले दो महीनों से ताल—मेल बनाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन, आरोपी टस से मस नहीं हुआ। जिसके बाद पत्नी ने पति के खिलाफ छेड़छाड़ (Bhopal Husband Molestation Case) का मुकदमा दर्ज कराया हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: सरकारी जमीन की सफाई कराना सोसायटी की अध्यक्ष को नागवारा गुजरा

यह भी पढ़ें: दिल्ली का यह एसीपी जिसके कारनामे जानकार आपके भी होश उड़ जाएंगे

इस बात से हुआ था विवाद

जांच अधिकारी ने बताया शादी के कुछ समय बाद ही दोनों में ताल मेल नहीं बन रहा था। विवाद के कारण पत्नी पिछले दस महीने से मायके में रह रही हैं। दोनों का न्यायालय में केस (Bhopal Domestic Violence) भी चल रहा हैं। लेकिन, आरोपी समझौता करने को तैयार नहीं है। आरोपी का कहना है कि वह उसकी पत्नी और बेटी को नहीं अपनाना चाहता है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!