MP Cop News: क्रिकेट खेलते वक्त आरआई दीपक पाटील को आया हार्ट अटैक

Share

MP Cop News: खेल मैदान में सीपीआर देने के बाद नेशनल अस्पताल में कराया गया भर्ती, तीन ब्लॉकेज को हटाने की जा रही सर्जरी

MP COP News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। खेल मैदान में राज्य पुलिस सेवा के एक अधिकारी को हार्ट अटैक आ गया। उन्हें मैदान में ही सीपीआर देने के बाद अस्पताल पहुंचाया गया। यह घटना भोपाल (MP Cop News) शहर में स्थित ओल्ड कैंपियन मैदान में हुई है। रविवार को यहां पुलिस लाइन के साथ मैच चल रहा था। जिसमें आरआई दीपक पाटील गेंदबाजी कर रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर शहर के कई आला  अधिकारी नेशनल अस्पताल में पहुंच गए थे।

डॉक्टरों से ली जा रही जानकारी

जानकारी के अनुसार दीपक पाटील (RI Deepak Patil) के दिल में तीन ब्लॉकेज मिले है। जिस कारण उनकी नेशनल अस्पताल (National Hospital) में सर्जरी की जा रही है। आरआई को हार्ट अटैक आने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर, भोपाल देहात आईजी इरशाद वली समेत कई अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंच गए थे। लगभग दो साल पहले भोपाल में आरआई बने दीपक पाटील मोटापे से ग्रसित थे। हालांकि उन्होंने अपने प्रयासों से वजन घटा भी लिया था। दीपक पाटील की हालत अभी स्थिर है। उनकी मेडिकल रिपोर्ट जिले के आला अधिकारी ले रहे हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पब में हुई थी दोस्ती, इरादों का डेढ़ साल बाद राज उजागर हुआ
Don`t copy text!