Bhopal News: उप सरपंच के खिलाफ लूट और मारपीट का प्रकरण दर्ज

Share

Bhopal News: एफआईआर दर्ज होने के बाद थाने पहुंचकर सौंपे गैरतगंज में होने के सबूत, संपत्ति को लेकर विवाद बता रही पुलिस

Bhopal News
परवलिया सड़क थाना, जिला भोपाल- फाइल फोटो

भोपाल। उप सरपंच के खिलाफ मारपीट और लूट समेत अन्य धाराओं में पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। हालांकि इन आरोपों के खिलाफ उन्होंने पुलिस को सबूत पेश किए हैं। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात के परवलिया सड़क थाना क्षेत्र की है। पुलिस प्रकरण को संदिग्ध मानकर मामले की जांच कर रही है।

एफआईआर को राजनीति से प्रेरित बताया

परवलिया सड़क (Parwalia Sadak) थाना पुलिस के अनुसार थाने में चेतन पाटीदार उम्र 32 साल ने गुरुवार रात लगभग पौने बारह बजे प्रकरण दर्ज कराया। उन्होंने आरोप लगाया कि रसूलिया पठार स्थित रेलवे ब्रिज के पास चेतन पाटीदार (Chetan Patidar) की कार (Car) को रोककर उसमें तोड़फोड़ करते हुए उनसे 26 हजार रुपए लूट लिए। उन्होंने इस घटना के पीछे उप सरपंच कन्हैया लाल पाटीदार (Deputy Sarpanch Kanhaiya Lal Patidar) और अन्य साथियों के शामिल होने का आरोप लगाया। घटना शाम लगभग पौने सात बजे होने की उन्होंने जानकारी दी। चेतन पाटीदार अधिवक्ता (Lawyer) हैं और वे परवलिया सड़क में स्थित जमीन को लेकर कलेक्टर कार्यालय में शिकायत करके वापस लौट रहे थे। उनके समर्थन में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बजरंग दल के नेता भी पहुंचे थे। इधर, कन्हैया लाल पाटीदार ने लगाए गए आरोपों को भ्रामक बताया। उन्होंने कहा कि वे घटना के वक्त अपने जमीन से संबंधित कार्य के लिए गैरतगंज गए हुए थे। जिस वक्त वारदात होने का बताया जा रहा है उस समय की सीसीटीवी ऊुटेज मेरी तरफ से पुलिस को मुहैया कराई गई है। कन्हैया लाल पाटीदार परवलिया सड़क पंचायत में उप सरपंच हैं। वहीं उनकी पत्नी सीमा पाटीदार (Seema Patidar) सरपंच हैं। उन्होंने एफआईआर को राजनीति से प्रेरित बताया है। उधर, परवलिया सड़क थाना पुलिस का कहना है कि मामले में अभी जांच की जा रही हैं। जिसमें सबूत जुटाने के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा। परवलिया सड़क थाना पुलिस ने प्रकरण 41/26 दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: आयकर विभाग की महिला लेखाअधिकारी मौत मामले में प्रकरण दर्ज 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!