Bhopal News: मलबे से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में दबकर युवक की मौत

Share

Bhopal News: चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर वाहन जब्त किया, शव पीएम के लिए भेजा गया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मलबे से भरी ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह मामला पहले गौतम नगर थाने में पहुंचा था। जिसमें कार्रवाई करने के बाद केस डायरी भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाने को भेजी गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति जख्मी है जिसे सामान्य चोटें आई है।

ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार हेम सिंह यादव पिता स्वर्गीय बाबूलाल यादव उम्र 50 साल गौतम नगर थाना (Gautam Nagar) क्षेत्र स्थित फिजा कॉलोनी (Fiza Colony) में रहते हैं। हेम सिंह यादव का नारियलखेड़ा चौराहे पर नाश्ते की दुकान हैं। वे 27 फरवरी की सुबह लगभग साढ़े आठ बजे मोपेड एमपी-04-वाएए-1868 से करोंद मंडी जा रहे थे। उनके साथ मोपेड पर पीछे साथी मुकेश नामदेव (Mukesh Namdev) भी बैठा हुआ था। दोनों देवकी नगर (Devki Nagar) स्थित अंडर ब्रिज पार कर रहे थे। तभी मोपेड के आगे ट्रैक्टर-ट्रॉली (Tractor-Trally) एमपी-04-एफ-9565 चल रही थी। हेम सिंह यादव ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रहे थे। तभी मोपेड फिसली और वह दाहिनी तरफ फिका गए। जबकि उनके पीछे बैठे मुकेश नामदेव ट्रैक्टर वाले हिस्से की तरफ गिर गए। इस दौरान ट्रैक्टर का चालक सुरेश जाटव वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और वह मुकेश नामदेव को कुचलते हुए निकल गया। उसे सबसे पहले डीआईजी के पास स्थित अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाने के लिए बोला। चिकित्सकों ने मुकेश नामदेव को मृत घोषित करके गौतम नगर थाना पुलिस को खबर कर दी। पुलिस ने जीरो पर कायमी करने के बाद केस डायरी निशातपुरा थाने को भेज दी। निशातपुरा पुलिस मर्ग 16/26 कायम कर लिया है। थाना पुलिस केस डायरी के आधार पर जब्त वाहन चालक को गिरफ्तार करने की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें:   MP Youth Congress: "यंग इंडिया के बोल" में 17 का चयन

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!