Bhopal News: कार समेत पांच वाहनों को तोड़फोड़ करने पर किया चकनाचूर, एफआईआर वापस लेने के लिए धमकाया

भोपाल। नर्मदा भवन के नजदीक बस्ती में चार निगरानी बदमाशों ने जमकर आतंक मचाया। आरोपियों में शामिल एक बदमाश उसके खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर से नाराज था। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र का है। वह प्रकरण वापस लेने के लिए धमकाते हुए पीड़ित परिवार के बाहर खड़ी चार दो पहिया वाहनों को चकनाचूर कर गया। इसके अलावा कॉलोनी में खड़ी एक अन्य व्यक्ति की भी कार को तोड़ दिया। मुख्य आरोपी के साथ मौजूद तीन अन्य बदमाशों के खिलाफ भी थाने में कई प्रकरण दर्ज हैं।
लाठी-डंडों से वाहनों को किया चकनाचूर
टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार यह वारदात 26—27 फरवरी की दरमियानी रात लगभग दो बजे हुई। थाने में शिकायत प्रियांश खिल्लारे पिता अजय खिल्लारे उम्र 24 साल ने दर्ज कराई। वह कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है। प्रियांश खिल्लारे (Priyansh Khillare) ने पुलिस को बताया कि आरोपी घर के दरवाजे पर लाठी-डंडों से पीटकर बाहर निकलने के लिए ललकार रहे थे। जब कोई नहीं निकला तो आरोपियों ने मोटर साइकिल एमपी-04-एससी-9621, एमपी-04-क्यूएम-7234, एमपी-04-एमजेड-9599, एमपी-04-एमएस-2690 को लाठी-डंडों से मारकर बुरी तरह से चकनाचूर कर दिया। वाहनों में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों में दीपांशु सेन (Dipanshu Sen), छोटू उर्फ यश, बबलू, रानू और कई अन्य थे। आरोपी गाली-गलौज करते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। आरोपियों ने जिन वाहनों को तोड़ा वह प्रियांश खिल्लारे, उसके बड़े पापा विजय खिल्लारे (Vijay Khillare) की थी। आरोपी जब मौके से भाग रहे थे तब जाते वक्त मनीष महावर (Manish Mahwar) की पंचशील नगर के पास खड़ी कार (Car) एमपी-05-सीबी-3853 में भी तोड़फोड़ करके भाग गए। पुलिस को पता चला है कि मनीष महावर ने कुछ दिन पहले प्रकरण दर्ज कराया था। इस बात से आरोपी नाराज थे। उत्पात मचाने वाले आरोपियों में शामिल दीपांशु सेन के खिलाफ 15 तो रानू के खिलाफ आठ प्रकरण पहले से दर्ज हैं। वहीं छोटू उर्फ यश (Chotu@Yash) के खिलाफ सात और बबलू पर चार प्रकरण पहले से थानों में दर्ज हैं। टीटी नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 109/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस हमलावरों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।