Bhopal News: बैंक कर्मी की बेटी के अपहरण मामले में खुलासा

Share

Bhopal News: कर्ज से परेशान चल रहे युवक ने किया था बच्ची का अपहरण

Bhopal News
बैरागढ़ के अपहरण कांड का खुलासा करते हुए एसपी नॉर्थ विजय खत्री। साथ में है एएसपी दिनेश कौशल और एसडीओपी बैरागढ़ अंतिमा समाधिया। ​चित्र भोपाल पुलिस की तरफ से जारी।

भोपाल। महिला बैंक कर्मी की बेटी के अपहरण में पुलिस ने खुलासा किया है। घटना मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के बैरागढ़ थाना क्षेत्र की है। आरोपी कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान चल रहा था। जिसके चलते आरोपी ने बच्ची के अपहरण की योजना बनाई थी। परिजनों से आरोपी ने फिरौती में 50 हजार रूपए मांगे थे। वह बच्ची को कार से अगवा (Bhopal Minor Girl News) कर ले जा रहा था। आरोपी टैक्सी बुक करके बच्ची को इंदौर ले जाने की फिराक में था। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया है।

इंदौर जाना चाहता था

बैरागढ़ थाना पुलिस ने सोमवार शाम लगभग साढ़े चार बजे 604/21 धारा 363 का मामला दर्ज किया था। मामले में शिकायत पीएनबी बैंक रोड निवासी माया ज्ञानचंदानी (Maya Giyanchandani) पति लखन उम्र 30 साल ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया वह बैंक में नौकरी करती है। अचानक सोमवार को उसकी पांच साल की बच्ची घर से लापता हो गई। उनके पास एक व्यक्ति का फोन आया था। उसने बच्ची उसके पास होने की जानकारी दी थी। बदले में वह परिजनों से 50 हजार रूपए मांग रहा था। घबराए परिजनों ने बैरागढ़ पुलिस से मदद मांगी। आरोपी की लोकेशन पहले निशातपुरा इलाके में मिल रही थी। शहर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का कार्यक्रम था। इसलिए काफी चौकसी बनी हुई थी। आरोपी पहले इंदौर जाने वाला था। लेकिन, वह पुलिस चौकसी देखकर वापस आ गया।

यह भी पढ़ें:   MP Police Gossip : सटोरिए से महंगी पड़ी दोस्ती

आधा दर्जन के टीआई धरपकड़ में जुटे

Bhopal News
थाना बैरागढ़— फाइल फोटो

इसी बीच पुलिस को कार में एक बच्ची बैठी मिली। पुलिस पहुंचती उससे पहले आरोपी कार को लावारिस छोड़कर रेलवे स्टेशन से प्रायवेट टैक्सी करके भाग (Bhopal News) गया। वह इंदौर भागने की तैयारी में था। पुलिस की टीम ने घंराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया था। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बैरागढ़ स्थित संजय नगर कॉलोनी निवासी राहुल मेहरा पिता रूप सिंह मेहरा उम्र 25 साल बताया। उसने आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान होकर वारदात करना कबूला। पुलिस राहुल मेहरा (Rahul Mehra) के संबंध में अन्य जानकारियां जुटा रही है। इस खुलासे में टीआई बृजेश शर्मा, गिरीश त्रिपाठी, महेंद्र सिह चौहान, अनिल मौर्य, महेंद्र सिह ठाकुर, हवलदार धूम सिंह, एसआई एमएल सोलंकी, प्रियंका राय, एसआई सुरेंद्र सिह, हवलदार सरजन सिह, विवेक शर्मा, वीरेंद्र बाथम, महेंद्र सिह समेत अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Honor Killing
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!