Bhopal News: एमडी ड्रग के साथ दो युवक गिरफ्तार

Share

Bhopal News: अंकुश नार्को के तहत पिपलानी पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया, जिसे जेल भेजा उसने दर्ज कराया था कुछ महीने पहले मुकदमा

Bhopal News
थाना पिपलानी, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। पुलिस विभाग की तरफ से मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ मुहिम चलाई गई है। जिसमें भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र में एक कार्रवाई की गई है। यहां पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के कब्जे से एमडी ड्रग बरामद किया गया। इसमें एक बेचने वाला था जबकि दूसरा खरीदार था। बेचने वाले आरोपी को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में यह बताया

भोपाल पुलिस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह कार्रवाई 18 मई की रात लगभग 10 बजे की गई। यहां इंद्रपुरी (Indrapuri) स्थित यादव टी-स्टॉल (Yadav Tea Stall) के पास तस्कर को दबोचा गया। आरोपी मंगेश वरीयकर (Mangesh Variyakar) पिता विजय वरीयकर उम्र 21 साल को हिरासत में लिया गया। वह गोपाल नगर (Gopal Nagar) इलाके में रहता है। उसके कब्जे से 930 मिलीग्राम मादक पदार्थ एमडी बरामद हुआ। ऐसा पुलिस ने दावा किया है। वहीं खरीददार रजत गुप्ता (Rajat Gupta) पिता दिलीप गुप्ता उम्र 22 साल को माल खरीदते हुए दबोचा। वह इकबाल कॉलोनी (Iqbal Colony) अशोका गार्डन में रहता है। उसके कब्जे से 960 मिलीग्राम मादक पदार्थ एमडी बरामद हुआ। पिपलानी (Piplani) पुलिस ने 18—19 मई की रात लगभग सवा बारह बजे 324/2023 धारा 8/22 (एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण) दर्ज किया। रजत गुप्ता को जेल भेज दिया गया है। वहीं आरोपी मंगेश वरीयकर को पूछताछ के लिए एक दिन की रिमांड पर लिया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी पिपलानी निरीक्षक अजय कुमार नायर (TI Ajay Kumar Nair) , एसआई संतोष रघुवंशी, सउनि अजय सिंह, प्रआर विकास सिंह, प्रआर विजय चौधरी, प्रआर मीनेश मिश्रा, आर जितेन्द्र दांगी, आर बृजेश सिंह, आर संतप्रकाश पाण्डे की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Fire Case: दो गुटो में झगड़ा, विवाद में युवक की बाईक जलाई

एफआईआर के पहले हुई थी यह कहानी

सूत्रों के अनुसार इ्ंद्रपुरी इलाके से तीन युवकों को हिरासत में लिया गया था। हालांकि तीसरे व्यक्ति का नाम अभी तक सस्पेंस में हैं। इस पूरी कार्रवाई की जानकारी आला अधिकारियों को नहीं थी। रजत गुप्ता एमडी ड्रग लेने गया था। वह पढ़ाई कर रहा है। रजत गुप्ता के भाई का सड़क दुर्घटना (Bhopal News) में जनवरी, 2023 में निधन हुआ था। वह कार में था जो सड़क किनारे खड़ी बस से टकराई थी। जिसमें पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने में काफी देरी की थी। खबर है कि जिस वाहन से दुर्घटना हुई थी वह एक नेता की बस थी। यह प्रकरण कुछ महीने पहले ही पिपलानी थाने में ही दर्ज किया गया था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!