Bhopal Cheating News: दो युवतियां हुई गिरफ्तार, दर्ज करा चुकी है पहले ही बलात्कार के दो मामले, दुल्हन बनकर ठगने के बाद सामने आने लगा सच, कई पीड़ितों के फंसने की जताई पुलिस ने आशंका

भोपाल। ग्रामीण अंचल में सक्रिय दो युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी उनकी लुटेरी दुल्हन के मामले में हुई है। यह घटना भोपाल (Bhopal Cheating News) देहात के बैरसिया थाना क्षेत्र की है। जबकि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवतियों ने गांव के कई युवाओं को शादी करने के नाम पर फंसाया है। इसलिए पीड़ितों की संख्या बढ़ सकती है। इधर, पुलिस को यह भी पता चला है कि दोनों युवतियों ने बलात्कार के प्रकरण एट्रो सिटी एक्ट के साथ तीन साल के भीतर में दोनों ने दर्ज कराएं हैं। पुलिस उन प्रकरणों की भी समीक्षा में जुट गई है।
पड़ोसी ने कमजोरी का फायदा उठाया
बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार दशरथ सिंह बघेल पिता बुंदेल सिंह बघेल उम्र 42 साल ग्राम मेगरा कला (Megra Kala) में रहते हैं। वे किसानी का काम करते हैं। दशरथ सिंह बघेल (Dashrath Singh Baghel) की पहली पत्नी का बीमारी के चलते निधन हो गया था। दूसरी पत्नी से शादी हुई तो वह कुछ दिन उसके साथ रह सकी। वह शादी करने के लिए वधु की तलाश कर रहे थे। यह बात उनके खेत के नजदीक दूसरे किसान गोपाल सिंह मीणा (Gopal Singh Meena) को भी पता थी। इसलिए उन्होंने जनवरी, 2026 में कहा कि वे एक व्यक्ति को जानते हैं जो गरीब लड़कियों का इंतजाम करता है और शादी कराता है। लड़की दिलाने के एवज में उसने 50 हजार रुपए की मांग रखी थी। दशरथ सिंह बघेल को शादी करनी थी। इसलिए उन्होंने उसे रकम दे दी। जिसके बाद उनका परिचय जमूसर कला (Jamusar Kala) में रहने वाले सलीम बेलदार से हुआ। सलीम बेलदार (Saleem Beldar) ने बताया कि समन्द गुर्जर (Samand Gurjar) और बहादुर गुर्जर (Bahadur Gurjar) के पास दो लड़कियां हैं। उनमें से एक लड़की को उससे मिलाया गया। दशरथ सिंह बघेल को बताया कि वह शिवानी कुशवाहा (Shivani Kushwah) है और कटनी (Katni) की रहने वाली है। कुशवाहा समाज की होने के चलते रिश्ता तय हो गया।
ऐसे बन गया गिरोह
इसके बाद 29 जनवरी को गोपाल सिंह मीणा ने यह बोलकर लड़की सौंप दी कि वह कुछ दिन बाद उसे आकर कटनी के लिए ले जाएगा। जिसके बाद दशरथ सिंह बघेल ने उस लड़की के साथ शादी की और उसे उपहार देने के अलावा जेवरात भी दिए। यह जेवरात लगभग डेढ़ लाख रुपए कीमत के थे। इसके अलावा गोपाल सिंह मीणा को वह 50 हजार रुपए दे चुके थे। शादी होने के बाद उसी दिन रात को युवती की तबीयत बिगड़ी। उसने पेट में दर्द की शिकायत बताई। जिसके बाद दशरथ सिंह बघेल उसे बैरसिया अस्पताल (Berasia Hospital) ले गया। लेकिन वहां शिवानी कुशवाहा नाम की लड़की पल्सर बाइक (Bike) से आए एक युवक के साथ भाग गई। इसके बाद उन्होंने गोपाल सिंह मीणा से विरोध जताया और अपनी दी हुई रकम के अलावा जेवरात वापस मांगे। पीड़ित के पास युवती के फोटो भी थे। उसे वह अपने स्तर पर तलाश रहा था। इसी दौरान शिवानी कुशवाह के बारे में जानकारी मिली कि वह लुटेरी दुल्हन (Looteri Dulhan) हैं। उसका असली नाम कुछ अलग है। जिसके बाद यह मामला पुलिस थाने में पहुंचा।
बैरसिया पुलिस ने 2-3 मार्च की दरमियानी रात जालसाजी और लुटेरी दुल्हन बनकर लूटपाट करने का प्रकरण 129/26 दर्ज कर लिया। पुलिस ने इस मामले में दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। युवतियों की उम्र 21 और 22 साल है। इसमें एक पति—पत्नी बनकर रहते थे। एक युवती मूलत: विदिशा (Vidisha) जिले के शमशाबाद (Shamshabad) की रहने वाली है। उसकी रिश्तेदारी बैरसिया थाना क्षेत्र में थी। इसलिए वह यहां अक्सर आना जाना करती थी। एक युवती ने 2025 में एट्रोसिटी एक्ट के साथ ज्यादती का प्रकरण दर्ज कराया है। जबकि एक अन्य युवती ने 2023 में यह मुकदमा दर्ज कराया था।
इन आरोपियों की तलाश बाकी

पुलिस का कहना है कि एक युवती शादीशुदा भी है। जिसका पति के साथ विवाद चल रहा है। पुलिस को अभी दो युवतियां ही मिल सकी है। बाकी उनके लिए फील्डिंग करने वाले अन्य आरोपी बहादुर सिंह गुर्जर, गोपाल सिंह मीणा, समन्द गुर्जर और सलीम बेलदार की तलाश है। दोनों युवतियां दलित समाज की होने के बावजूद अपनी जाति कुशवाह बताती थी। इधर, उनकी गिरफ्तारी के बाद छुड़ाने के लिए भी उनके लोग सक्रिय हो गए हैं। पुलिस को आशंका है कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि उनके पुराने प्रकरण उजागर न हो सके। पुलिस को प्राथमिक जांच में युवतियों के इस फर्जीवाड़े में कई लोगों के फंसे होने की जानकारी मिली है। पुलिस को अभी तक दशरथ सिंह बघेल से लूटा गया माल बरामद करना बाकी है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।