Bhopal News: लोगों ने चोर को पकड़कर किया पुलिस के हवाले, उससे पहले उसको बुरी तरह से पीटा
![Bhopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2022/02/IMG-20220222-WA0064-300x225.jpg)
भोपाल। घर में रखा मोबाइल फोन चोरी हो गया। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। जिस घर में वारदात हुई वहां रहने वाली महिला ने ऐसे करते हुए देखा लिया। जिसके बाद उसने शोर मचाया तो चोर भागा। काफी पीछा करने के बाद उसको कॉलोनी के लोगो ने दबोच लिया। जिसके बाद उसकी धुनाई लगाई और पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया।
पूर्व के रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार घटना करोंद स्थित गैस राहत कालोनी (Gas Rahat Colony) की है। इस मामले में प्रकरण राशिदा बेगम (Rashida Begam) पति जलील खान उम्र 36 साल ने दर्ज कराया। वह करोंद स्थित गैस राहत कॉलोनी में रहती है। चोरी की वारदात 2 जुलाई की रात करीब 9 बजे हुई थी। राशिदा बेगम का ओपो कम्पनी का फोन चार्ज पर लगा हुआ था। वह किचन में पानी पीने गई थी। तभी आरोपी शाहरूख (Shahrukh) आया और फोन चोरी कर लिया। वह भी पीड़िता की ही कॉलोनी में रहता है। फोन चुराते हुए राशिदा बेगम ने देख लिया। जिसके बाद उसने शोर मचा दिया। जिसके बाद पीड़िता का भाई और आसपास के लोगों ने घेराबंदी कर शाहरूख को पकड लिया। फिर उसको पुलिस के हवाले कर दिया। निशातपुरा पुलिस ने 701/23 धारा 379 (खुले स्थान से चोरी का मामला) दर्ज कर लिया है। पुलिस शाहरूख के पुराने रिकॉर्ड को खंगाल रही है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े
![Bhopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210902-WA0024-300x168.jpg)
हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।