Bhopal Suicide Case: पेट्रोल पंप का संचालक फंदे पर झूला

Share

Bhopal Suicide Case: आत्महत्या पर सस्पेंस बरकरार, शव पीएम के बाद परिजनों को सौंपा

Bhopal Suicide Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। आईओसी पेट्रोल पंप के एक संचालक ने फांसी (Bhopal Suicide Case) लगा ली है। घटना मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Hanging Case) की हैं। फिलहाल आत्महत्या के वजहों को लेकर सस्पेंस बना है। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट (Petrol Pump Owner Suicide) पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस का दावा है कि परिवार शोकाकुल है। इसलिए बयानों में वजह साफ हो सकेगी।

एक साल पहले हुई थी शादी

गौतम नगर थाना पुलिस ने बताया नवनीत गुप्ता (Navneet Gupta) पिता प्रमोद गुप्ता उम्र 33 साल ने सोमवार—मंगलवार की दरमियानी रात आत्महत्या कर ली। द क्राइम इंफो से बातचीत में मृत व्यक्ति के रिश्तेदार राम प्रकाश गुप्ता ने बताया नवनीत गुप्ता मूलत: झांसी (Jhansi) का रहने वाला था। उसकी एक साल पहले शादी हुई थी। शादी के छह महीने बाद ही दोनों के बीच तलाक हो गया था। उसके पिता इंडियन आयल (MP Indian Oil News) कंपनी में नौकरी करते है। उनके पास भोपाल और विदिशा (Vidisha Petrol Pump) के पंप में मेंटनेंस देखने की जिम्मेदारी है। नवनीत गुप्ता सागर में इण्डेन आयल में ठेकेदार था।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस आईपीएस अफसर के कारनामे, सेना के जवान का परिवार आ गया था झांसे में

नहीं मिला कोई सबूत

राम प्रकाश ने बताया नवीन ने बैगमगंज के पास स्थित कहीं पेट्रोल पंप पार्टनरशिप में खोला था। उसका पूरा परिवार चौकसे नगर में खुद के मकान में रहता है। सोमवार रात दस बजे उसके साढ़ू भाई का फोन आया था। उन्होंने बताया था कि नवनीत गुप्ता ने फांसी लगा ली है। परिजनों ने नवनीत को फंदे से उतारा गया। लेकिन, तब तक नवीन की सांसे थम चुकी थी। मौके पर पहुंची गौतम नगर थाना पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें:   VIP Security: गांधी परिवार की सुरक्षा कैटेगरी बदली तो छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर पड़ा असर

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!