बुर्के में आईं शातिर महिलाएं, 12 लाख के जेवर ले उड़ी

Share

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, बच्चे की मदद से की चोरी

Bareli Theft
सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात

रायसेन। (Raisen) मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। जिले के बरेली (Bareli) कस्बे में पांच महिलाओं ने दिन-दहाड़े लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। बुर्के का सहारा लेकर 12 लाख के जेवरात चुरा लिए। शातिर महिलाओं ने वारदात को अंजाम देने के लिए एक बच्चे का सहारा लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटैज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है.

घटना 14 दिसंबर दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है। जब बड़ा बाजार स्थित श्रृंगार ज्वेलर्स में पांच महिलाएं पहुंची। महिलाएं एक ऑटो से दुकान पर पहुंची थीं। सभी ने बुर्के पहने हुए थे। उनके साथ एक बच्चा भी था। दुकान संचालक अवनीत जैन ने बताया कि चोरी का खुलासा देर रात हो सका। जब ज्वेलरी का मिलान किया गया। उसमें एक बॉक्स कम मिला। जिसके चलते सीसीटीवी फुटैज खंगाले गए। तो महिलाओं की करतूत का खुलासा हो गया।

ज्वेलर्स अवनीत जैन ने बताया कि चोरी गए बॉक्स में 24 तोले के जेवर थे। जिनकी कीमत 12 लाख रुपए आंकी जा रही है। सीसीटीवी फुटैज के आधार पर जैन ने बताया कि महिलाओं ने बॉक्स को उठवाने के लिए बच्चे का सहारा लिया। जिसके बाद बॉक्स को बुर्के में छिपाया और दुकान से बाहर चली गई। जैन का कहना है कि घटना के समय दुकान पर अन्य ग्राहक भी थे, लिहाजा वो आरोपियों को रंगेहाथों नहीं पकड़ सके।

इससे पहले धनतेरस पर भी बुर्के धारी महिलाओं ने बरेली में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। अलंकार ज्वेलर्स नामक प्रतिष्ठान से चार बुर्के धारी महिलाओं ने जेवर का बॉक्स चुरा लिया था। जिसमें 2 लाख रुपए के टॉप्स थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पत्नी से बात करने के बाद फांसी लगाई

यह भी पढ़ेंः दुष्कर्म के बाद कॉलेज छात्रा को पांचवें माले से फेंका

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!