MP Cop News: स्टेट गर्वमेंट अनाउंस कंफर्म डीजीपी अपाइन्टमेंट

Share

MP Cop News: आईपीएस सुधीर सक्सेना को 11 महीने बाद डीजीपी वेतनमान के आदेश हुए कंफर्म

President Award News
सेमीनार को संबोधित करते हुए डीजीपी। चित्र पीएचक्यू की तरफ से जारी।

भोपाल। भारतीय पुलिस सेवा में मध्यप्रदेश कैडर के अधिकारी सुधीर सक्सेना आधिकारिक रूप से पुलिस महानिदेशक (MP Cop News) बना लिए गए हैं। इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। हालांकि वे 11 महीने से डीजीपी की कुर्सी संभाले हुए हैं। डीजीपी का यह आदेश आठ महीने से अटका हुआ था। दरअसल, संघ लोक सेवा आयोग ने 30 मई, 2022 को उनकी नियुक्ति को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत माना था। जिसके बाद प्रदेश में सरकार को निर्णय लेना था। यह फैसला लेने में राज्य सरकार ने काफी समय लगा दिया।

अब डीजीपी को यह मिलेगा फायदा

डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना (DGP Sudhir Kumar Saxena) ने 4 मार्च, 2022 को कुर्सी संभाली थी। यह कुर्सी उन्होंने तत्कालीन डीजीपी विवेक जौहरी से ली थी। जौहरी को कमलनाथ सरकार प्रतिनियुक्ति से एमपी में लेकर आई थी। सुधीर कुमार सक्सेना के नियुक्ति आदेश अस्थायी रूप से जारी हुए थे। इसे स्थायी तब माना जाता है जब यूपीएससी बोर्ड उसे मंजूरी देता है। इस फैसले से कोई ज्यादा नुकसान डीजीपी को नहीं है। हालांकि यह जरूर है कि उन्हें अब डीजीपी का वेतनमान मिलेगा। इससे पहले वे स्पेशल डीजी का वेतनमान ले रहे थे।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cop News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP PHQ News: मानव दुर्व्‍यापार निरोधी क्षमता अभिवृद्धि में होगी सार्थकः डीजीपी 
Don`t copy text!