Bhopal News: फिर दो व्यक्तियों ने की आत्महत्या

Share

Bhopal News: दोनों ही घटनाओं में पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट, पीएम के लिए भेजे गए शव

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। प्रदेश में विकास यात्रा निकल रही है। उन यात्राओं के बीच पुलिस थानों में खुदकुशी के कई मामले पहुंच गए हैं। हालांकि यह दोनों विषय अलग है। लेकिन, इन बातों पर फोकस करने की आवश्यकता है। फिर भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर और मंगलवारा इलाके में खुदकुशी की घटनाएं हुई। इन दोनों ही जगहों पर हुई आत्महत्या के मामलों में ठोस वजह सामने नहीं आ सकी है।

काम से आकर फांसी लगाई

कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार खुदकुशी की जानकारी 19 फरवरी की रात लगभग दस बजे थाने को मिली थी। यह खबर रवि कुमार यादव (Ravi Kumar Yadav) ने दी थी। मृतक कालू उर्फ कमलकांत यादव (Kamalkant Yadav) उम्र 35 साल है। वह पुरानी शबरी नगर इलाके में रहता था। मामले की जांच एएसआई हरिराम बंसल (ASI Hariram Bansal) कर रहे हैं। कमलकांत यादव काम से लौटकर आया था। उसके बाद दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी पर लटक गया। कमला नगर पुलिस मर्ग 08/23 दर्ज कर वजह का पता लगा रही है। इसी तरह दूसरी घटना मंगलवारा थाना क्षेत्र में 20 फरवरी की सुबह लगभग 11 बजे हुई। जिसकी जानकारी थाने में सैयद सादुल इस्लाम (Saiyed Sadul Islam) ने पुलिस को दी थी। मंगलवारा पुलिस मर्ग 02/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस को यहां भी किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है।

एक महीने पहले ही आया था राजधानी

घटना छावनी मंगलवारा इलाके में हुई थी। मृतक हासिम हुसैन (Hasim Hussain) पिता स्वर्गीय कासिम उम्र 21 साल है। वह एसी सुधारने का काम सीख रहा था। हासिम हुसैन मूलत: पन्ना जिले का रहने वाला था। यहां किराए के मकान में रहने एक महीने पहले ही आया था। जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना, शांत रहना, शोर सुनकर भारी सिरदर्द का अहसास होना मानसिक अवसाद के लक्षण है। यदि ऐसा प्रतीत होता है तो 18005990019 पर संपर्क करें। यहां चौबीस घंटे मनोचिकित्सक निशुल्क परामर्श के लिए उपलब्ध रहते हैं। 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   भोपाल में पनाह ले रखी थी तस्कर ने
Don`t copy text!