Bhopal News: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़

Share

Bhopal News: डेढ़ साल से शादीशुदा महिला की हर गतिविधियों पर रखता था नजर, घर में घुसकर ऐसा करने का किया साहस

Bhopal News
File Clip Courtesy

भोपाल। शादीशुदा महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के तलैया थाना क्षेत्र की है। आरोपी लगभग डेढ़ साल से महिला की गतिविधियों पर निगाह रख रहा था। विवाहित महिला के घर में जब कोई नहीं था तो वह बेधड़क घुस गया था। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

ऐसे पकड़ में आया मनचला

तलैया (Tallaiya) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 27 अप्रैल की दोपहर में लगभग साढ़े तीन बजे हुई थी। पीड़िता की उम्र 40 साल है। उसके ससुराल वाले कॉलोनी में ही एक घर में गए हुए थे। तभी आरोपी घर के भीतर धुस गया। इस मामले में आरोपी दानिश (Danish) है। वह पहले एक निजी कंपनी में काम करता था। अब उसकी नौकरी छूट गई है। दानिश की गिरफ्तारी में जुटे एसआई गब्बर सिंह (SI Gabbar Singh) ने बताया कि आरोपी कुंवारा है। उसकी मां और बहन है। मां की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती है। घटना के वक्त पीड़िता काम कर रही थी। तभी उसने बुरी नीयत से उसको स्पर्श किया। पुलिस ने 88/23 धारा 452/354/354-क-1/आई (घर में घुसकर छेड़छाड़ करने का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दानिश को गिरफ्तार कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Corona Latest News: एमसीयू में फूटा कोरोना बम!
Don`t copy text!