Bhopal News: आग से झुलसे वृद्ध की मौत 

Share

Bhopal News: अलाव के सामने बैठा था लकवाग्रस्त वृद्ध, तीन दिन चले इलाज के बाद मौत

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। आग से झुलसे एक वृद्ध की मौत हो गई। यह हादसा भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र में हुआ था। वृद्ध का तीन दिन तक हमीदिया अस्पताल में इलाज भी चला। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

ऐसे हुआ था यह पूरा हादसा

बैरागढ (Bairagad) थाना पुलिस के अनुसार यह हादसा 08 फरवरी की रात ग्यारह बजे हुआ था। जिसमें झुलसे व्यक्ति की हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में 11 फरवरी की सुबह आठ बजे मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस को डॉक्टर नईम ने दी थी। मृतक सुरेश यादव (Suresh Yadav) पिता डालचंद यादव उम्र 60 साल है। वह बैरागढ़ स्थित इंद्रा नगर (Indra Nagar) में रहता था। मृतक को लकवा की बीमारी थी। घटना वाले दिन वह अलाव ताप रहा था। तभी नींद की झपकी लगी और वह अलाव पर गिर गया। जिससे मृतक आग की चपेट में आ गया। उसकी चीख सुनकर परिजन आए। उसे इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल ले जाया गया। मामले की जांच हेड कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह नरवरिया (HC Virendra Singh Narwariya) कर रहे हैै। बैरागढ़ पुलिस मर्ग मर्ग 09/24 दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लॉज में वृद्ध ने लगाई फांसी
Don`t copy text!