Bhopal News: गांजा पीने काम आने वाला कैप्टन गोगो रोलिंग पेपर रखने पर प्रकरण

Share

Bhopal News: पांच दिन पहले पुलिस कमिश्नर ने बेचने और खरीदने पर रोक लगाई, लेकिन ई—कॉमर्स साइट पर आसानी से उपलब्ध

Bhopal News
सांकेतिक चित्र, ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। नशे के खिलाफ केंद्र और राज्य सरकार की मुहिम चल रही है। लेकिन, नशे के काम में आने वाले कैप्टन गोगो रोलिंग पेपर खुलेआम बन रहा है और बेचा जा रहा है। यह ई—कॉमर्स साइट पर आसानी से भी उपलब्ध है। इधर, चार दिन पहले भोपाल पुलिस कमिश्नर ने भी इसको बेचने पर प्रतिबंध लगाया है। इसके बावजूद उसके भंडारण करने पर भोपाल (Bhopal News) शहर की रातीबड़ थाना थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

बच्चा—बच्चा कागज के इस्तेमाल के तरीके से वाकिफ

कैप्टन गोगो (Captain Gogo) रोलिंग पेपर पान गुमठियों की दुकान पर आसानी से मिल जाता है। इसके भीतर गांजा (Ganja) पीने का काम युवा वर्ग ज्यादा करता है। यह रोलिंग पेपर नई दिल्ली (New Delhi) में मूनडस्ट पेपर प्रायवेट लिमिटेड (Moondust Paper Private Limited) बनाती है। इसका कारखाना नई दिल्ली के कीर्ति नगर (Kirti Nagar) में भी है। वहां से नेटवर्क के जरिए रोलिंग पेपर खुलेआम बाजार में बेचा जा रहा है। इसका सेंटर पाइंट शहर के हनुमानगंज, बैरागढ़, पिपलानी और मिसरोद इलाका है। यहां से सारे पान गुमठियों में युवाओं के हाथ में पहुंच रहा है। जबकि इसको बेचने के लिए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार (Police Commissioner Sanjay Kumar) ने 24 अप्रैल को प्रतिबंध लगाया है। रातीबड़ थाना पुलिस ने 27 अप्रैल को ही प्रतिबंधित कैप्टन गोगो रोलिंग पेपर के साथ रवि सिगरोले (Ravi Sigrole) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को दो बॉक्स मिले हैं जिसमें एक बॉक्स के भीतर पीले रंग के 50 रोलिंग पेपर मिले। इसके अलावा खाकी कलर के 41 रोलिंग पेपर मिले। आरोपी रवि सिगरोले नीलबड़ (Neelbad) के नजदीक पान की गुमठी चलाता है। वह वीनस कॉलेज के सामने इ्ंद्रा आवास कॉलोनी (Indra Awas Colony) में रहता है। रातीबड़ थाना पुलिस ने उसके खिलाफ प्रतिबंध के बावजूद कैप्टन गोगो रोलिंग पेपर बेचने का प्रकरण 142/26 दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cop News: मंत्री की साख बचाने के लिए पुलिस का गणित बेनकाब

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!